दिवाली की रात छतरपुर के गांवों में क्यों गूंजती है नगड़िया की थाप? जानिए लट्ठमार दिवारी की मान्यता

दिवाली की रात छतरपुर के गांवों में क्यों गूंजती है नगड़िया की थाप? जानिए लट्ठमार दिवारी की मान्यता


Last Updated:

Chhatarpur Diwari Festival: छतरपुर जिले में दीपावली की रात से गांव-गांव में जाकर लट्ठमार दिवारी और नृत्य देखने को मिलता है. जिले के हर गांव में ये दिवारी खेल और नृत्य होता है. मान्यता के मुताबिक हर गांव की दिवारी नृत्य की टोली 5 गांव तक तक जरूर पहुंचती है. वहीं दीपावली के बाद परेवा और भैया दूज को इस नृत्य की अनोखी छटा पूरे अंचल में बिखरती है.

Chhatarpur Diwari Festival: छतरपुर जिले में दीपावली की रात से गांव-गांव में जाकर लट्ठमार दिवारी और नृत्य देखने को मिलता है. जिले के हर गांव में ये दिवारी खेल और नृत्य होता है. मान्यता के मुताबिक हर गांव की दिवारी नृत्य की टोली 5 गांव तक तक पहुंचती है. वहीं दीपावली के बाद परेवा और भैया दूज को इस नृत्य की अनोखी छटा पूरे अंचल में बिखरती है. आकर्षक परिधान में कलाकारों की टोलियां गांव-गांव में नृत्य की कला का प्रदर्शन करते हैं. सैकड़ों सालों से छतरपुर जिले में इस बुंदेली लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है.

महेश्वरी दीन पाल बताते हैं कि बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में दीपावली के मौके पर ‘दीवारी’ परंपरा बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है. इस दीवारी परंपरा में लाठी के द्वारा एक-दूसरे से लठ मार युद्ध लड़ा जाता है. दीपावली आते ही बुंदेलखंड के हर जिले में इसकी चौपालें गांव से लेकर शहरों तक सज जाती हैं.

भगवान कृष्ण को प्रिय 
महेश्वरी दीन आगे बताते हैं कि हमारे बुंदेलखंड में लट्ठमार दिवारी का चलन बहुत पुराना है. साथ ही यहां दिवारी नृत्य और गाने की परंपरा भी है. इस परंपरा के बारे में हमारे बुजुर्ग बताया करते थे कि “दिवारी” परंपरा पीढ़ियों से देखते आए हैं. ये परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है. भगवान कृष्ण दिवारी खेला करते थे. उन्हें दिवारी बहुत पसंद थी. आज भी उन्हीं के लिए ये दिवारी खेली भी जाती है, गाई जाती है और नृत्य भी उन्हीं के लिए होता है.

दीपावली पर्व से गांव-गांव करते दिवारी 
वहीं फेरन पाल बताते हैं कि “दिवारी” अभ्यास दशहरा पर्व से शुरू कर देते हैं. इस अभ्यास में लट्ठमार दिवारी, नृत्य होता है.  दीपावली की रात से दीवारी टोली घर-घर दिवारी का प्रदर्शन करते हैं. दीपावली की रात तो पूरी रात भ्रमण कर लट्ठमार दिवारी और नृत्य का प्रदशर्न करते हैं. इसके बाद दूसरे 5 गांवों में भ्रमण कर लट्ठमार दिवारी और नृत्य का प्रदर्शन करते हैं. छतरपुर जिले में ये दिवारी ग्यारस त्योहार तक मनाने की परंपरा है.

नगड़िया की थाप पर करते हैं दिवारी 
वहीं, धीरेंद्र कुमार बताते हैं कि लट्ठमार दिवारी बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी खेलते हैं. ढोलक और नगड़िया की थाप पर लट्ठमार दिवारी खेली जाती है. जितनी तेज ढोलक और नगड़िया बजेगी उतनी ही तेजी से लट्ठमार दिवारी खेली जाती है. साथ ही बुजुर्गों द्वारा दीवारी गाते हुए नृत्य किया जाता है.



Source link