पत्नी को सौंपी बकरी पालन की जिम्मेदारी, 6 साल में 6 से 70 हुई बकरियां, अब हर साल ₹2 लाख की कमाई

पत्नी को सौंपी बकरी पालन की जिम्मेदारी, 6 साल में 6 से 70 हुई बकरियां, अब हर साल ₹2 लाख की कमाई


होमफोटोकृषि

ब्लैक बंगाल में जमुनापारी और बीटल नस्ल का क्रॉस, अब हर साल ₹2 लाख की कमाई

Last Updated:

Goat Farming Business Less Expense More Profit: कम पूंजी में शुरू होने वाला बकरी पालन आज ग्रामीण इलाकों में कमाई का अच्छा जरिया बन रहा है. बिहार के जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड स्थित मिल्की गांव के रहने वाले भरत पासवान ने महज 6 बकरियों से इस कारोबार की शुरुआत की थी. उनकी पत्नी ने भी इस काम में पूरी जिम्मेदारी निभाई और मेहनत का नतीजा है कि आज उनके पास करीब 70 बकरियां हैं. भरत के मुताबिक, वे बकरी पालन से हर साल 2 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं. उन्होंने बेहतर वजन और अच्छी कीमत पाने के लिए ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियों का जमुनापारी और अब बीटल नस्ल के बकरों से क्रॉस कराना भी शुरू किया है. उनका अनुभव बताता है कि सही नस्ल का चुनाव, देखभाल और प्रबंधन से छोटे स्तर पर शुरू किया गया बकरी पालन भी आगे बढ़ाया जा सकता है.

बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. छोटे और कम पूंजी वाले परिवार कुछ बकरियां रखकर कमाई का स्रोत ढूंढते हैं और अच्छा मुनाफा भी होता है. यह एक ऐसा व्यापार है, जिसको शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं होती है. यह काम ₹20000 की छोटी पूंजी से चालू किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपका लक्ष्य बकरी पालन के क्षेत्र में बेहतर कमाई का है, तो सफल पशुपालक से बारीकी सीखने की जरूरत है. बिहार में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने बकरी पालन को बेहतर कमाई का जरिया बना लिया है. इन बकरी पालकों में से एक हैं, जहानाबाद जिला के रहने वाले भरत पासवान. उनका घर मोदनगंज प्रखंड स्थित मिल्की पर है.

भरत पासवान पिछले 6 साल से बकरी पालन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. 2021 में जब यह व्यापार शुरू किया था, तो केवल 6 बकरियां ही थीं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को सारी जिम्मेदारी दे दी थी. उनकी पत्नी ने बहुत मेहनत की और उसका नतीजा रहा कि आज 6 बकरियों से संख्या 70 तक पहुंच गई है. बकरियों को पालकर भरत पासवान हर साल अब 2 लाख रुपए से अधिक कमा लेते हैं. साथ ही बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं करते. ऐसे में हम भरत पासवान से यह समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर वो बकरी पालन करके कैसे लाखों रुपए की कमाई करते हैं?

भरत पासवान ने कहा, ‘हमने बकरी पालन के क्षेत्र को बहुत करीब से देखा है. विगत 6 साल में 6 बकरियों से 70 बकरियों तक का आंकड़ा गवाह है. इसके अलावा हर साल बकरियों की बिक्री भी की. हमारे पास अभी ब्लैक बंगाल नस्ल की बकरियां थीं. यह ऐसी नस्ल है, जो साल में दो बार बच्चे देती है. हालांकि, जल्दी और बेहतर बच्चा नहीं हो पाता था, तो हमने फिर दिमाग लगाया और कुछ अलग ब्रीड रखने के बारे में सोचा. इसी कड़ी में एक बार जमुना पारी नस्ल का बकरा लाए और उससे क्रॉस करवाना शुरू कर दिया. ऐसे में जब क्रॉस से ब्लैक बंगाल की बकरी बच्चे को जन्म देती, तो वजन भी अच्छा रहता और जल्दी ग्रोथ भी होती, इससे मार्केट में कीमत भी अच्छी मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वे आगे कहते हैं कि इसी तरह से हर साल हमारा सफर बढ़ता ही चला गया. हमने पहले साल में 66000 रुपए का माल बेचा, तो दूसरे साल आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया. इसके बाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हम अब बीटल नस्ल का बकरा सोनपुर से लेकर आए हैं और उससे अब क्रॉस करवा रहे हैं. उसका भी बच्चा बहुत पुष्ट हो रहा है और बेहतर कमाई का भी जरिया बनता जा रहा है.

एक बच्चा 4 से 5 महीने में तैयार होता है और लगभग 6 से 7 हजार रुपए में बिक भी जाता है. ऐसे में काफी अच्छा लगता है, जब व्यापार बढ़ता है. हम लोगों से यही कहना चाहेंगे कि आप भी बकरी पालन से बेहतर मुनाफा पा सकते हैं. इसे एक बार छोटी पूंजी से शुरू करें



Source link