OTT Releases This Week: ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स 3’ से ‘जेलर 2’ तक, OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज के लिए तैयार हैं 7 फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स 3’ से ‘जेलर 2’ तक, OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज के लिए तैयार हैं 7 फिल्में-सीरीज


Last Updated:

ओटीटी पर यह हफ्ता मनोरंजन से पूरी तरह पैक रहने वाला है. 10 से 15 नवंबर के बीच ओटीटी पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार हैं. सस्पेंस से लेकर एक्शन के शौकीनों के लिए नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो पर 4 फिल्में और 2 सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार हैं. इस लिस्ट में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ से लेकर शनाया कपूर की मर्डर-मिस्ट्री ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ शामिल हैं जिनका आप घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं.

नई दिल्ली. नवंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का धमाकेदार तड़का लेकर आ रहा है. इस वीक दर्शकों को थ्रिलर, हॉरर, एक्शन और हिस्टोरिकल ड्रामा का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें सेंट टेरेसा की चमक-धमक के बीच एक मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस देखने को मिलेगा. वहीं, ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के दमदार अवतार में लौट रहे हैं. इसके अलावा, ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ का तीसरा सीजन भी ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

जेलर 2: टाइगर उर्फ मुथुवेल पांडियन के लिए रिटायरमेंट की लाइफ एक बार फिर खतरों से भर गई है. रजनीकांत ने ‘जेलर 2’ में पूर्व जेलर के उसी खौफनाक अंदाज में वापसी कर रहे हैं, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में जब एक नया आपराधिक नेटवर्क उनके परिवार को निशाने पर लेता है, तो मुथुवेल को अपनों की हिफाजत के लिए फिर से अपने पुराने और खतरनाक रास्ते पर लौटना पड़ता है. रजनीकांत की यह मूवी 12 नवंबर को प्राइम वीडियो पर 5 भाषाओं में स्ट्रीम होने जा रही है. (फोटो साभार: IMDb)

स्टूडेंट ऑफ द ईयर- आफ्टर डार्क: सेंट टेरेसा हाई स्कूल की कॉम्पिटिशन की कहानी अब एक नया मोड़ लेने वाली है. निर्देशक रीमा माया ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ फ्रेंचाइजी को एक अलग अंदाज में लेकर आई हैं, जहां अब सिर्फ कैंपस रोमांस ही नहीं, बल्कि मर्डर, सस्पेंस और गहरे राज देखने को मिलेंगे. शनाया कपूर और दिविक शर्मा स्टारर यह थ्रिलर सीरीज तब एक नया रूप लेती है, जब स्कूल में एक लड़की की लाश मिलती है. यह मर्डर मिस्ट्री 13 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’- द रिंग्स ऑफ पावर 3 : इरेजियन के पतन के पांच साल बाद ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ का तीसरा सीजन मिडल-अर्थ में एक खौफनाक जंग की दास्तां लेकर आ रहा है. नए सीजन में सॉरॉन बारद-दुर के टॉवर से अपनी ताकत बढ़ा रहा है और अब उसकी नजर उस अंगूठी पर है, जिससे वह पूरी दुनिया पर हुकूमत कर सके. अपनी जमीन बचाने के लिए एल्व्स और ड्वार्फ्स अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इस फैंटेसी सीरीज में जेमी कैंपबेल बोवर की भी नए किरदार में एंट्री हुई है. यह धमाकेदार वेब शो 11 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. (फोटो साभार: IMDb)

राणाबाली: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने फिल्म ‘राणाबाली’ से वापसी की है. राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1870 के दशक में ब्रिटिश शासन और मद्रास अकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में विजय एक योद्धा और रश्मिका उनकी पत्नी जयाम्मा का किरदार निभाया है. खबर है कि यह फिल्म 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है, हालांकि, मेकर्स ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. (फोटो साभार: IMDb)

द थर्ड मर्डर: दो अलग-अलग हत्याओं की गुत्थी सुलझाने उतरी पुलिस तब उलझ जाती है, जब उन्हें दोनों वारदातों के पीछे एक जैसा तरीका नजर आता है. इस मलयालम क्राइम थ्रिलर में एक बिजनेसमैन और लोकल ड्रग पैडलर के मर्डर के तार आपस में जुड़ते दिखते हैं. डीएसपी क्रिस्टी एक पूर्व पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर इस केस की तफ्तीश शुरू करता है. जांच के दौरान शक की सुई एक सनकी पिता और उसके बेटे पर टिक जाती है. सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी यह फिल्म 13 नवंबर को मनोरमामैक्स पर रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)

कंक ऑन सिनेमा: डायना मॉर्गन की यह तीन पार्ट वाली कॉमेडी मॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘कंक ऑन सिनेमा’ चार्ली ब्रूकर द्वारा बनाई गई है. इसमें कंक कैमरा के आविष्कार से लेकर एआई के दौर तक सिनेमा के सफर को कवर करेंगी और बेनेडिक्ट कंबरबैच व माइकल बे जैसे सितारों से अजीबोगरीब सवाल पूछती दिखेंगी. यह मजेदार शो 15 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. (फोटो साभार: IMDb)

द बॉडी: कैथोलिक स्कूल की एक हैलोवीन पार्टी कैसे खौफनाक मंजर में बदल जाती है, यही बयां करती है 8 एपिसोड की साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज ‘द बॉडी’. क्विन शेफर्ड द्वारा बनाई गई इस सीरीज की कहानी कुछ स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी एक गलती के बाद उन्हें खौफनाक और रहस्यमयी सपने आने लगते हैं. धीरे-धीरे यह डर पूरी यूनिवर्सिटी और छोटे से कस्बे में फैल जाता है. सस्पेंस और सुपरनेचुरल घटनाओं से भरी यह हॉरर सीरीज 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link