एयरफोर्स ने जारी किया AFCAT नोटिफिकेशन, 379 पदों के लिए आवेदन 12 नवंबर से, सैलरी 1.77 लाख तक

एयरफोर्स ने जारी किया AFCAT नोटिफिकेशन, 379 पदों के लिए आवेदन 12 नवंबर से, सैलरी 1.77 लाख तक


AFCAT 2027 : भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2026 का नोटिफिकेशन ‘एम्प्लॉयमेंट न्यूज (7-13 नवंबर 2026)’ में जारी कर दिया है. भारतीय वायुसेना ने AFCAT-01/2027, NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री के ज़रिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाओं के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर 2026 से शुरू होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यह पूरी प्रक्रिया जनवरी 2028 में शुरू होने वाले कोर्स के लिए है. ट्रेनिंग जनवरी 2028 के पहले सप्ताह में एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में शुरू होगी.

नोटिफिकेशन के अनुसार, एयरफोर्स में फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर तकनीकी) ब्रांच में कुल 379 वैकेंसी है. आइए जानते हैं योग्यता और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से.

महत्वपूर्ण तिथियां

• नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 2 नवंबर, 2026
• आवेदन की अवधि: 12 नवंबर, 2026 – 11 दिसंबर, 2026
• कोर्स की शुरुआत: जनवरी 2028, एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल, हैदराबाद में

कितनी मिलेगी सैलरी

पे लेवल-10 (₹56,100 – ₹1,77,500) और साथ ही ₹15,500 प्रति माह मिलिट्री सर्विस पे (MSP)

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

फ्लाइंग ब्रांच

• आयु सीमा: 20 से 24 वर्ष (जन्म 2 जनवरी, 2004 और 1 जनवरी, 2008 के बीच हुआ हो)
• शैक्षणिक योग्यता: 10+2 स्तर पर भौतिकी (Physics) और गणित (Mathematics) में कम से कम 50% अंक, और किसी भी स्ट्रीम में 60% अंकों के साथ 3 साल की स्नातक डिग्री (या इसके समकक्ष BE/B.Tech).

 ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) शाखाएं
• आयु सीमा: 20 से 26 वर्ष (जन्म 2 जनवरी, 2002 और 1 जनवरी, 2008 के बीच हुआ हो)
• शैक्षणिक योग्यता: संबंधित शाखा के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री (जैसे टेक्निकल के लिए B.Tech, नॉन-टेक्निकल के लिए B.Com आदि), जिसमें आवश्यक न्यूनतम अंक हों.

परीक्षा पैटर्न

• कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ (objective-type) MCQ (सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी में मौखिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, तर्कशक्ति और सैन्य योग्यता परीक्षण)

• समय-सीमा: 2 घंटे (120 मिनट)

• अंकन योजना: प्रत्येक सही उत्तर के लिए +3 अंक, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक, और अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 0 अंक

• इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (EKT): ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) उम्मीदवारों के लिए 50 अतिरिक्त प्रश्न (150 अंक, 45 मिनट)



Source link