‘रामायण’ के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, जटायु वाले सीन पर हुए फिदा, नेगेटिव रिव्यू करने वालों को लगाई जमकर फटकार

‘रामायण’ के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, जटायु वाले सीन पर हुए फिदा, नेगेटिव रिव्यू करने वालों को लगाई जमकर फटकार


Last Updated:

फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों की भी दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसकी तारीफ में ऐसे कसीदे पढ़े हैं कि हर कोई उनकी बातों पर ध्यान दे रहा है. रणबीर कपूर के राम, यश के रावण और अनुपम खेर के जटायु वाले सीन से प्रभावित वर्मा ने फिल्म की कहानी और इसके फिल्मांकन को शानदार बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म को लेकर नकारात्मक बातें करने वालों को भी खरी-खरी सुनाई है.

नई दिल्ली. फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों रणबीर कपूर, यश और अनुपम खेर की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है. खास बात यह है कि रामगोपाल वर्मा ने सिर्फ फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की सराहना नहीं की, बल्कि इसके कुछ खास दृश्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने फिल्म की आलोचना करने वालों को भी दो टूक जवाब दिया और कहा कि ऐसी शानदार फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम की मेहनत को समझना चाहिए.

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए फिल्म को भक्ति पर आधारित एक आम फिल्म मानने से इनकार किया. उनके मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट 1’ भक्ति की ताकत को दिखाती है. उन्होंने कहा कि फिल्म का राम ऐसा किरदार है, जो आने वाले मुश्किल समय को जानते हुए भी अपने रास्ते से पीछे नहीं हटता. फिल्म में दिखाया गया हर दृश्य किरदारों की सोच, उनके फैसलों और उनके भीतर चल रही भावनाओं को सामने लाता है.

वर्मा ने फिल्म में हिंसा दिखाने के तरीके की भी तारीफ की. उनका कहना है कि यहां हिंसा सिर्फ दर्शकों को रोमांचित करने या पर्दे पर कुछ बड़ा दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि यह कहानी में होने वाली घटनाओं और उनके परिणामों को दिखाती है. यही बात इस फिल्म को दूसरी फिल्मों से अलग बनाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राम गोपाल वर्मा को रणबीर कपूर का सीता हरण के बाद वाला दृश्य काफी पसंद आया. उन्होंने बताया कि जब राम खाली आश्रम में पहुंचते हैं और उस जगह को देखते हैं, जहां कुछ समय पहले सीता मौजूद थीं, तो यह दृश्य बिना ज्यादा संवादों के बहुत कुछ कह जाता है. कैमरा काफी देर तक रणबीर के चेहरे और उनकी भावनाओं पर ठहरता है. वर्मा के मुताबिक, इस पल में राम का दुख धीरे-धीरे एक बड़े फैसले में बदलता हुआ नजर आता है.  फोटो साभार: x@RGVzoomin.

फिल्म में यश के रावण वाले किरदार को लेकर भी रामगोपाल वर्मा ने अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि यश ने रावण को सिर्फ एक खलनायक की तरह पेश नहीं किया, बल्कि उसके दिमाग और उसके इरादों को पर्दे पर उतारा है. राम और रावण की मुलाकात वाले दृश्य का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वहां रावण ऊंची आवाज में बात करने के बजाय अपने इरादों और फैसलों की गंभीरता दिखाता है.

वहीं, अनुपम खेर के जटायु वाले दृश्य ने भी उन्हें काफी प्रभावित किया. उन्होंने पुष्पक विमान को रोकने वाले सीन की तारीफ करते हुए कहा कि जटायु के घायल होने के बावजूद हार न मानने का अंदाज बेहद असरदार है. शरीर जवाब दे रहा होता है, लेकिन उसका हौसला उसे आखिरी दम तक लड़ने के लिए प्रेरित करता है. वर्मा के मुताबिक, इस दृश्य में बिना ज्यादा शोर-शराबे के भावनाओं को बहुत गहराई से दिखाया गया है.रामायण में सूर्पनखा का रोल निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह की भी जमकर तारीफ की है.फोटो साभार: x@RGVzoomin.

पोस्ट के आखिर में रामगोपाल वर्मा ने फिल्म की आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने वाली पूरी टीम ने इसे पर्दे पर उतारने के लिए काफी मेहनत की है. इसलिए नकारात्मक टिप्पणियों को बहुत ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी शानदार और प्रभावशाली फिल्म बनाने के लिए उनकी मेहनत की सराहना होनी चाहिए.

बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के हर कलाकार ने अपने किरदारों में जान फूंक दी है.खासतौर पर फिल्म में रावण के रोल में नजर आने वाले यश की तारीफ में तो लोग कसीदे पढ़ रहे हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link