Last Updated:
Gardening Tips: दिवाली के बाद अक्सर लोग पुराने मिट्टी के दीयों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल गार्डनिंग में कई रचनात्मक तरीकों से किया जा सकता है. आप इन्हें छोटे गमलों, प्लांटर्स और गार्डन डेकोरेशन के रूप में दोबारा उपयोग कर सकते हैं. थोड़ी-सी सफाई और रंगाई से पुराने दीयों को नया लुक दिया जा सकता है. इससे गार्डन सुंदर बनेगा और कचरा भी कम होगा.
भीलवाड़ा – अक्सर देखने को मिलता हैं कि दिवाली के बाद घरों में बड़ी संख्या में मिट्टी के पुराने दीये बच जाते हैं. इनमें से कई दीये इस्तेमाल के बाद बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं जबकि इनका इस्तेमाल गार्डनिंग में कई तरह से किया जा सकता है. थोड़ी-सी रचनात्मकता और समझदारी से पुराने दीयों को छोटे प्लांटर , पक्षियों के लिए पानी के बर्तन और गार्डन की सजावट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं, टूटे हुए दीयों के टुकड़े भी पौधों की देखभाल में काम आ सकते हैं. इससे न केवल पुराने सामान का दोबारा उपयोग होगा बल्कि गार्डन को भी नया और आकर्षक लुक मिलेगा. इतना ही नहीं पुराने दीपक को गार्डिंग में अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं.
दिवाली के बाद घरों में बचने वाले पुराने मिट्टी के दीयों को फेंकने की बजाय गार्डनिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है. ये दीये छोटे पौधे लगाने के लिए अच्छे प्लांटर बन सकते हैं. इनमें सक्युलेंट, छोटे कैक्टस और एलोवेरा के छोटे पौधे लगाए जा सकते हैं. हालांकि, पौधे लगाने से पहले दीये में पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी है, ताकि मिट्टी में अधिक पानी जमा न हो. इसके साथ ही गमलों के लिए ड्रैनेज सिस्टम भी बना सकते हैं और गमलों का स्टेन बना सकते हैं.
ड्रेनेज होल पर रखने से मिट्टी बाहर निकलने से बचती
इसके अलावा साबुत मिट्टी के दीयों को साफ करके उनमें पक्षियों के लिए पानी रखा जा सकता है. इन्हें घर की बालकनी, छत या गार्डन में किसी सुरक्षित और छायादार जगह पर रखें. तितलियों और मधुमक्खियों के लिए भी दीयों में थोड़ा पानी और कुछ कंकड़ रखकर छोटा वाटर स्टेशन बनाया जा सकता है. वहीं अगर दिवाली के दौरान कुछ दीये टूट गए हैं तो उनके टुकड़ों को भी काम में लिया जा सकता है. इन टुकड़ों को गमलों के ड्रेनेज होल पर रखने से मिट्टी बाहर निकलने से बचती है. पुराने दीयों को रंगों से सजाकर पौधों की क्यारियों के किनारे भी लगाया जा सकता है.
पुराने मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करके गार्डन को सुंदर बनाने के साथ कचरा
इन पर पौधों के नाम लिखकर नेम टैग बनाए जा सकते हैं. इसके अलावा दीयों में छोटे पौधे, कंकड़ और सजावटी पत्थर रखकर मिनी गार्डन भी तैयार किया जा सकता है. दोबारा इस्तेमाल करने से पहले दीयों में जमा तेल और कालिख अच्छी तरह साफ कर लें. पानी रखने वाले दीयों का पानी रोज बदलें, ताकि मच्छर न पनपें. इस तरह पुराने मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करके गार्डन को सुंदर बनाने के साथ कचरा कम करने में भी मदद मिल सकती है.