Last Updated:
Chief Minister Housing Scheme: हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना पंसदीदा घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सके. लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण घर नहीं बना पाते है और कच्ची झुग्गी झोपड़ी में अपनी जिंदगी को गुजार देते हैं. वहीं उनके इस सपने को पूरा करने के लिए आवासीय योजना भी चलाई जा रही है, जिससे गरीब परिवार के लोगों को अपना सपनों का घर बनाने में मदद मिल रही है.
आजमगढ़: अगर आप भी लंबे समय से अपना खुद का आशियाना बनाने का सोच रहे हैं. लेकिन, आर्थिक स्थिति के कारण उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आपके इस सपने को सरकार पूरा करेगी. बताते चले की, इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है. इसी के अंतर्गत मौजूदा वित्तीय वर्ष में आजमगढ़ जनपद के 2188 पात्र लाभार्थियों को आवास की स्वीकृति भी दी गई है. ऐसे में अगर आप भी अपना आवास बनाना चाहते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं.
परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आजमगढ़ जनपद में 36 मकान पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुके हैं. जबकि बाकी लाभार्थियों को इसके तहत पहली और दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है. वहीं अन्य पात्र लाभार्थियों को आवास योजना के तहत लाभ उपलब्ध कराने की कवायत भी शुरू की गई है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत समाज के ऐसे टपके को विशेष रूप से फायदा पहुंच सकेगा. जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है या किसी विपदा की मार झेलने के कारण वह अपने खुद की आवाज से वंचित होते हैं.
प्राकृतिक आपदा में आवास गंवाने वाले को भी मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अत्यधिक गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को प्राथमिकता दी जाएगी. जिसमें आजमगढ़ जनपद के सैकड़ो लाभार्थियों को शामिल भी किया गया है. उन्होंने बताया इसके अंतर्गत समाज की अंतिम पायदान पर खड़े अनुसार परिवार को पक्के घर की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा दिव्यांग और शहर महिलाओं को भी पक्के आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. सबसे खास बात यह है कि किसी प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपना आशियाना गवा दिया है, उन्हें भी तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर सीधे योजना के तहत लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे.
कहां करे आवेदन?
इसके साथ ही योजना के अंतर्गत ऐसे सभी लोग जिनके पास रहने के लिए कोई पक्की छत नहीं है अभी कच्चे छप्पर या झोपड़ी में रहते हैं. उन्हें भी पक्के छत की व्यवस्था दी जाएगी. योजना के तहत लाभ उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव गांव जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हैं और जरूरतमंद परिवारों की वास्तविक स्थिति के आधार पर उनका डाटा तैयार किया जाता है. इसके अलावा ऐसे व्यक्ति जो सर्वे के दौरान छूट गए हैं, वह ब्लॉक स्तर पर जाकर खंड विकास अधिकारी के पास प्रार्थना पत्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जिसके पास स्थलीय निरीक्षण के पश्चात उन्हें योजना के तहत लाभ उपलब्ध कराया जाता है.