Last Updated:
आंखों के डॉक्टर राहुल जायसवाल ने लोकल 18 से कहा कि आजकल बच्चों का काफी समय मोबाइल फोन और टीवी देखने में बीत रहा है. पहले बच्चे खाली समय में बाहर खेलते थे, लेकिन अब ज्यादातर बच्चे घरों में मोबाइल और दूसरी स्क्रीन के साथ समय बिता रहे हैं. इसका असर उनकी आंखों की सेहत पर भी पड़ रहा है. कई बच्चों में कम उम्र में ही नजर कमजोर होने और चश्मे की जरूरत जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं.
सीधी जिले में इन दिनों बच्चों की आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं. कम उम्र में ही कई बच्चों को चश्मा लगाना पड़ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह बच्चों का मोबाइल फोन, टीवी और दूसरी डिजिटल स्क्रीन पर अधिक समय बिताना बताया जा रहा है. लगातार स्क्रीन देखने के कारण बच्चों को पढ़ाई के दौरान ब्लैकबोर्ड और किताबों के अक्षर स्पष्ट दिखाई नहीं देते. इससे उन्हें पढ़ने-लिखने में परेशानी होती है. आंखों की बढ़ती समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ भी अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
आंखों के डॉक्टर राहुल जायसवाल ने लोकल 18 से कहा कि आजकल बच्चों का काफी समय मोबाइल फोन और टीवी देखने में बीत रहा है. पहले बच्चे खाली समय में बाहर खेलते थे, लेकिन अब ज्यादातर बच्चे घरों में मोबाइल और दूसरी स्क्रीन के साथ समय बिता रहे हैं. इसका असर उनकी आंखों की सेहत पर भी पड़ रहा है. कई बच्चों में कम उम्र में ही नजर कमजोर होने और चश्मे की जरूरत जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं.
बच्चों के लिए खेलना भी उतना ही जरूरी
डॉक्टर राहुल जायसवाल के मुताबिक, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। केवल पढ़ाई और मोबाइल की स्क्रीन तक बच्चों को सीमित रखना सही नहीं है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलने के लिए भी पर्याप्त समय दें. बच्चों को आउटडोर गतिविधियों में शामिल करना चाहिए, ताकि वे शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और उनका संपूर्ण विकास हो सके.उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को रोजाना 3 से 4 घंटे तक खेलकूद और दूसरी शारीरिक गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करें। माता-पिता भी बच्चों के साथ खेलें और उन्हें मोबाइल से दूर रहने के लिए प्रेरित करें.
खान-पान पर भी देना होगा ध्यान
डॉक्टर के अनुसार, बच्चों की आंखों और शरीर की सेहत के लिए संतुलित खान-पान भी बहुत जरूरी है. बच्चों को समय पर भोजन देना चाहिए और उनके खाने-पीने की आदतों पर ध्यान रखना चाहिए. पौष्टिक आहार बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
समय पर कराएं आंखों की जांच
अभिभावकों को बच्चों की आंखों से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यदि बच्चा किताब को बहुत पास रखकर पढ़ता है, टीवी देखते समय पास बैठता है या बार-बार आंखें मलता है, तो उसकी आंखों की जांच करानी चाहिए. साथ ही मोबाइल और टीवी का स्क्रीन टाइम सीमित रखना चाहिए.डॉक्टर का कहना है कि पढ़ाई के साथ खेलकूद, सही खान-पान और आंखों की नियमित जांच पर ध्यान देकर बच्चों की सेहत बेहतर रखी जा सकती है. इसलिए अभिभावकों को बचपन से ही बच्चों की अच्छी आदतें विकसित करने पर जोर देना चाहिए.