Last Updated:
Donkey Mela: चित्रकूट के मंदाकिनी तट पर गोवर्धन पूजा के दिन पारंपरिक गधों का मेला लगा है इस मेले में गधों और खच्चरों की फिल्मी सितारों के नामों पर बोली लगाई जाती है. यहां दूर-दूर से व्यापारी अपने गधों को लेकर मेले में पहुंचते हैं. अभी तक सबसे महंगा एक खच्चर 72 हजार रूपये में अभिताभ बच्चन के नाम से बिका है.
Chitrakoot : चित्रकूट में गधा मेला का आयोजन शुरू हो चुका है. यहां दूर-दूर से व्यापारी अपने गधों को लेकर मेले में पहुंचे हैं. जहां फिल्म स्टारों के नाम से बोली लग रही है. अभी तक सबसे महंगे अमिताभ बच्चन के नाम से एक गधा बिका है. जिसकी कीमत 72 हजार रुपये लगाई गई थी. बताते चलें की दिवाली के दूसरे दिन यानी आज गोवर्धन पूजा से रामघाट के तट पर गधों का मेला लगा हुआ है. इसमें दूर दराज से बड़ी संख्या में व्यापारी गधे लेने पहुंचे हैं.
इस मेले में गधों को फिल्मी स्टार के नाम से बेचा जा रहा है. यह मेला औरंगजेब के शासनकाल के वक्त से लगता आ रहा है. मेले में गधा बेचने आए व्यापारी सतीश कुमार सोनकर ने लोकल 18 को बताया कि पहले की अपेक्षा अब मेला फीका पड़ रहा है. अब आज के इस आधुनिक और मशीनरी के युग में कोई भी गधा लेना नहीं चाहता है. जो गधा पहले हम लोग 40 से 50 हजार रूपये में बेचते थे. आज वह 15 से 20 हजार रूपये में बिक रहा है.
पहले लाखों रूपये में लगती थी गधों कीबोली
उनका कहना है कि पहले के समय व्यापारी भी दूर दूर से आते थे. गधों की लाखों रूपये में बोली लगती थी.लेकिन इस बार ऐसा नहीं है.मै लगभग 15 जानवर लेकर आया हु.लेकिन पैसा नहीं मिलने के कारण वह अभी तक नहीं बिक पाया है. मेले के आयोजक रमेश ने बताया कि यह मेला काफी प्राचीन है. यहां काफी पहले से ही शाहरुख, सलमान जैसे फिल्में स्टारों के नाम से बोली लगती है. लेकिन धीमे-धीमे मेला फीका पड़ता जा रहा है.
कल्लू नाम के एक खच्चर की 75000 में लगी बोली
उनका कहना है कि गधों को खरीदने वाले व्यापारियों की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो गई है. अब मेले में अच्छे नस्ल के खच्चर गधे आना बंद हो रहे हैं. पहले की बात करे तो मेले में 1हजार से भी ज्यादा जानवर आते थे. लेकिन इस बार यह अकड़ा लगभग 400 में ही अटक गया है. अभी तक सबसे महंगा एक खच्चर 72 हजार रूपये में अभिताभ बच्चन के नाम से बिका है. कल्लू नाम के एक खच्चर की 75000 में बोली लगी हुई है, लेकिन खच्चर मालिक अधिक बोली लगने के इंतजार में है.