डिनर की मुलाकात से अरबों की चिप डील तक, कौन है चीनी ‘जासूस’ एलिस हुआंग, जिससे जुड़ा Nvidia CEO का नाम?

डिनर की मुलाकात से अरबों की चिप डील तक, कौन है चीनी ‘जासूस’ एलिस हुआंग, जिससे जुड़ा Nvidia CEO का नाम?


होमदुनियाचीन

कौन है चीनी ‘जासूस’ एलिस हुआंग, जिससे जुड़ा Nvidia CEO का नाम? US में हड़कंप

Last Updated:

Jensen Huang News: Nvidia CEO जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से चीटिंग की बात स्वीकार करते हुए कर्मचारियों और कंपनी के बोर्ड से माफी मांगी है. यह मामला चीनी महिला एलिस हुआंग से उनके कथित करीबी रिश्ते और चीन की खुफिया एजेंसी MSS से जुड़े जासूसी के आरोपों के बाद सामने आया है. हालांकि, एलिस के जासूस होने या कंपनी की गोपनीय जानकारी लीक होने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

Zoom

एक चीनी महिला पर Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की जासूसी का आरोप है.

Jensen Huang Alice Huang: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग एक ऐसे विवाद में घिर गए हैं, जिसमें प्यार, जासूसी और अरबों डॉलर के कारोबार का कनेक्शन सामने आया है. आरोप है कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एक महिला जासूस को हुआंग के करीब पहुंचाया था, ताकि उनसे और उनकी कंपनी से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा सकें. कथित तौर पर Nvidia की एडवांस AI चिप्स चीन तक पहुंचाने की कोशिशों के लिए ऐसा किया गया. अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है. 63 साल के जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी के प्रति चीटिंग की बात स्वीकार की है. उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को ईमेल भेजकर अपनी गलती मानी और परिवार से माफी मांगी. दूसरी तरफ, Nvidia के बोर्ड ने भी इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है.

यह मामला इसलिए बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि Nvidia दुनिया के सबसे आधुनिक AI चिप्स बनाने वाली कंपनी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में इन चिप्स के बिना कुछ नहीं हो सकता. कंपनी की वैल्यूएशन करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है. ऐसे में उसके CEO के किसी कथित विदेशी जासूसी नेटवर्क के निशाने पर होने की खबर ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों से लेकर टेक जगत तक हलचल बढ़ा दी है. इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों में कुछ गिरावट भी देखी गई.

कौन है एलिस हुआंग?

इस पूरे विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला है. उसे Huang Le के नाम से भी जाना जाता है. वह सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रह चुकी है. यह कंपनी डेटा सेंटर और AI कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार में काम करती थी और Nvidia की बड़ी ग्राहकों में शामिल थी. खास बात यह है कि एलिस हुआंग का Nvidia CEO जेनसन हुआंग से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है. दोनों का सरनेम एक जैसा जरूर है, लेकिन वे रिश्तेदार नहीं हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस पहले चीन में टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम करती थीं. कुछ प्रोफाइल में उनका संबंध हुनान TV और सरकारी टीवी चैनल CCTV से बताया गया है. इसके बाद उन्होंने बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में भी काम किया. उनका नाम HSBC की प्राइवेट बैंकिंग यूनिट और CITIC Securities से भी जोड़ा गया है. हालांकि, उनके इस पुराने करियर को लेकर कुछ सवाल भी हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Hunan TV के एक अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने एलिस हुआंग का नाम नहीं सुना. वहीं, CCTV की वेबसाइट पर भी उनके नाम का कोई प्रोफाइल नहीं मिला था.

जेनसन हुआंग से कब और कैसे बढ़ी नजदीकी?

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग और जेनसन हुआंग की पहली मुलाकात कब हुई और उनका रिश्ता कितने समय तक चला, यह साफ नहीं है. लेकिन जून 2024 में दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी. इसमें एलिस ताइपे के एक बार में जेनसन हुआंग के बगल में बैठी दिखाई दी थीं. उस समय वहां गीगाबाइट और NetThunder कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद थे. इसी दौरान मेगास्पी ने Nvidia से अरबों डॉलर के एडवांस AI चिप्स खरीदने शुरू किए थे.



Source link