सारा से कियारा तक, दिवाली पर सजा सितारों का घर, किसी ने परिवार तो किसी ने दोस्तों संग मनाया जश्न, देखें Pics

सारा से कियारा तक, दिवाली पर सजा सितारों का घर, किसी ने परिवार तो किसी ने दोस्तों संग मनाया जश्न, देखें Pics


Last Updated:

Bollywood Diwali 2026: दिवाली के मौके पर सारा अली खान, कियारा आडवाणी और कंगना रनौत समेत कई सितारों ने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. किसी ने परिवार के साथ त्योहार मनाया, तो किसी ने दोस्तों संग खुशियां बांटी. देखिए बॉलीवुड सितारों की दिवाली की खास झलकियां और उनके खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक.

8 नवंबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक हर कोई रोशनी के इस त्योहार के रंग में रंगा नजर आया. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ समेत कई सेलेब्स ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली सेलिब्रेट की. सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने जश्न की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. किसी ने परिवार के साथ पूजा की, तो किसी ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींच लिया. (फोटो साभार- instagram)

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम अली खान और मां अमृता सिंह के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. इस सेलिब्रेशन में उनके कुछ दोस्त भी शामिल हुए. सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली की तस्वीरें शेयर कीं और फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान सारा अपनी मां अमृता के साथ रेड सूट में ट्विनिंग करती नजर आईं. वहीं, इब्राहिम अली खान भी एथनिक लुक में काफी हैंडसम लगे. (फोटो साभार- instagram)

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में पिछले कुछ दिनों में दोस्तों के साथ बिताए खास पलों की झलक देखने को मिली. सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा कि उनकी दिवाली प्यार और रोशनी से भरी रही. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके फैंस ने भी यह त्योहार इसी तरह खुशियों के साथ मनाया होगा. (फोटो साभार- instagram)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में वह रेड कलर के खूबसूरत सूट में नजर आईं. उनका ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभार- instagram)

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी परिवार के साथ दिवाली मनाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. इस दौरान रिद्धिमा येलो कलर के सूट में नजर आईं. वहीं, उनकी बेटी समारा साहनी गोल्डन सूट पहने दिखाई दीं. मां-बेटी दोनों का एथनिक लुक काफी खूबसूरत लग रहा था.(फोटो साभार- instagram)

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी साथ में दिवाली सेलिब्रेट की. दोनों ने अपने ट्रेडिशनल लुक में एक सेल्फी शेयर की और फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. उनकी इस तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया. (फोटो साभार- instagram)

एक्टर रजत बेदी ने भी अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में उनकी बेटी वेरा बेदी भी नजर आईं. वेरा की तस्वीरों पर फैंस की खास नजर रही. सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते दिखाई दिए. (फोटो साभार- instagram)

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह रेड साड़ी पहने हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आईं. ट्रेडिशनल लुक में कंगना काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने वीडियो के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं. (फोटो साभार- instagram)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link