₹140000000 करोड़ रुपये से बदली देवरहा बाबा आश्रम की सड़क, पहले थी सिंगल अब बनी फोरलेन, विंध्याचल जाने वाले को होगा फायदा

₹140000000 करोड़ रुपये से बदली देवरहा बाबा आश्रम की सड़क, पहले थी सिंगल अब बनी फोरलेन, विंध्याचल जाने वाले को होगा फायदा


Last Updated:

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी धाम से देवरहा बाबा आश्रम को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है. सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद न सिर्फ श्रद्धालुओं को फायदा होगा. बल्कि, करीब आठ गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा.

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी धाम से देवरहा बाबा आश्रम को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है. सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद न सिर्फ श्रद्धालुओं को फायदा होगा. बल्कि, म‍िर्जापुर के करीब आठ गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा, इससे आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा. जाम की समस्या खत्म होगी और हादसों में कमी आएगी. देवरहा बाबा आश्रम में विंध्यवासिनी धाम के पास मौजूद है, जहां पर भारी संख्या में भक्त दर्शन के लिए जाते हैं.

ऐसे में कॉरिडोर बनने के बाद मार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिसके बाद चौड़ीकरण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था, जहां काम पूरा हो गया है. मां विंध्यवासिनी धाम से देवरहा बाबा आश्रम की दूरी करीब 7 किलोमीटर है. ऐसे में जो भी भक्त आते हैं. देवरहा बाबा आश्रम घूमने के लिए जाते हैं.

सिंगल लेन बना फोरलेन

ऐसे में भक्तों की भीड़ को देखते हुए आश्रम के सड़क को चौड़ी करने की मांग की जा रही थी. सिंगल लेन सड़क को फोरलेन बनाने के लिए कवायद की गई, जिसके बाद परियोजना तैयार करके शासन को भेजा गया था. शासन की ओर से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरु किया गया, जहां सड़क की चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया है.

14 करोड़ से बन रहा हैं सड़क

इस सड़क को 14 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाया गया है, इसके बीच में डिवाइडर बनाया गया है. ताकि, दोनों तरफ से वाहनों का आगमन हो और कोई हादसा ना हो सके. वहीं, जहां पर सड़क कम है, वहां पर डिवाइडर नहीं बनाया गया है. खास बात यह है कि सड़क चौड़ीकरण होने के बाद अब वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं होती है. सुचारू रूप से वाहनों का आगमन होता है. स्‍थानीय अनुज कुमार ने बताया कि पहले यहां पर काफी समस्याएं होती थी. घटनाएं घटित होती थी, लेकिन सड़क चौड़ी होने के बाद इनमें कमी आ गई है. अब घटनाएं घटित नहीं होती है और ना ही हादसे होते हैं. पहले की अपेक्षा व्यवस्थाएं बदल चुकी हैं और दुर्घटना में भी काफी कमी आई हुई है.



Source link