हरियाणा-राजस्थान में 2 बवंडर, क्या मिटा पाएंगे दिल्ली-NCR का दिवाली प्रदूषण
Last Updated:
Kal Ka Mausam 10 November: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा को साफ करने के लिए हरियाणा और राजस्थान के आसमान में एक्टिव हवा के दो बवंडर यानी चक्रवाती परिसंचरण से काफी उम्मीदें हैं,लेकिन IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में बारिश या तेज हवाओं का दूर-दूर तक कोई चांस नहीं है और मौसम पूरी तरह ड्राई रहने वाला है. ऐसे में प्रदूषण को हराने का यह कूल प्लान फिलहाल पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रहा है.
दिल्ली में प्रदूषण से स्थिति बेहद खराब है. (PTI)
दिवाली में पटाखों के प्रदूषण के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा में सांस लेना जब किसी टास्क से कम नहीं था, तब हर किसी की नजरें सिर्फ आसमान और मौसम विभाग पर टिकी हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही सीन है, क्योंकि हरियाणा और राजस्थान के आसमान में हवा के दो ऊपरी बवंडर यानी चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव हैं, जो मौसम में नया ट्विस्ट लाने की पूरी वाइब दे रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ बस यही चर्चा है कि क्या ये वेदर अपडेट्स राजधानी की जहरीली हवा को साफ करने का कोई मास्टरस्ट्रोक साबित होंगे? हालांकि, इंडिया मौसम डिपार्टमेंट यानी IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट बिल्कुल अलग कहानी बयां कर रही है. मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश या तेज हवाओं का कोई भी दूर-दूर तक चांस नहीं है और मौसम पूरी तरह से ड्राई रहने वाला है. ऐसे में जेन जी की भाषा में कहें तो, प्रदूषण को हराने का यह कूल प्लान फिलहाल फ्लॉप होता दिख रहा है और साफ हवा के लिए हमें किसी दूसरे बड़े वेदर अपडेट का इंतजार करना पड़ेगा.