न्यूजीलैंड के बैटिंग ल्यूक रोंची ने मानी नाकामी, बताया क्यों भारतीय गेंदबाजों आगे सरेंडर हुए कीवी बल्लेबाज

न्यूजीलैंड के बैटिंग ल्यूक रोंची ने मानी नाकामी, बताया क्यों भारतीय गेंदबाजों आगे सरेंडर हुए कीवी बल्लेबाज


होमखेलक्रिकेट

ल्यूक रोंची ने मानी नाकामी, बताया क्यों भारत के आगे सरेंडर हुए कीवी बल्लेबाज

Last Updated:

न्यूजीलैंड दौरे पर लिमिटेड ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धूम मचा रहे हैं. भारतीय पेसर्स के सामने कीवी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे हैं. ऐसे में कीवी टीम के बैटिंग कोच ल्यूक रोंची ने भी भारतीय गेंदबाजों का लोहा मानते हुए स्वीकार किया है मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने उनके लिए कड़ी चुनौती पेश की है.

Zoom

भारत बनाम न्यूजीलैंड

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाजी आक्रमण से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि भारत के युवा तेज गेंदबाजों ने पहले दो एकदिवसीय मुकाबलों में मेजबान टीम के बल्लेबाजों के सामने लगातार कड़ी चुनौती पेश की जिनमें मेजबान टीम क्रमश: 185 और 134 रन पर सिमट गई थी. अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार की चौकड़ी ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के 20 विकेट में से 17 विकेट हासिल किए.

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रोंची ने कहा, ‘‘हां, उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है. वे बल्लेबाजों से लगातार मुश्किल सवाल पूछ रहे है. उनके लिए यह अच्छा अनुभव होगा. वे ऐसे मुकाबलों में खेल रहे हैं जहां गेंद ज्यादा स्विंग नहीं कर रही बल्कि उन्हें पिच से मदद मिल रही है और वे इससे खुश होंगे.’’

भारतीय गेंदबाज कर रहे हैं सही लाइन और लेंथ का इस्तेमाल-रोंची

रोंची इस बात से भी प्रभावित हैं कि उपमहाद्वीप की सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने के आदी होने के बावजूद भारतीय युवा गेंदबाजों ने तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में सही लेंथ हासिल की है. उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें सपाट पिचों पर गेंदबाजी करने की आदत है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सही लेंथ और लाइन क्या होनी चाहिए, गेंद थोड़ी स्विंग कर रही हो तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ाने के लिए किस तरह गेंदबाजी करनी है.’’

रोंची ने कहा, ‘‘उन्होंने यह काम बखूबी किया है. उन्होंने हमारे बल्लेबाजों को चुनौती दी है और शुरुआती विकेट हासिल किए हैं. अलग-अलग मुकाबलों में उनका प्रभाव भी अलग रहा है. युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह बनाते और अच्छा प्रदर्शन करते देखना रोमांचक है.’’ रोंची ने माना कि भारत के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय शृंखला में तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिचें दोनों टीम को 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला की बेहतर तैयारी में मदद करेंगी.

ल्यूक रोंची ने की कीवी टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का समर्थन

रोंची ने तीसरे एकदिवसीय की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘तकनीकी रूप से हां, इससे दोनों टीम को तैयारी में मदद मिलेगी क्योंकि यहां पारंपरिक रूप से टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐसी ही पिचें होती हैं, जिन पर घास अधिक रहती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वेलिंगटन की पिच टेस्ट मैच के अनुकूल थी. ऐसे में उस अनुभव को समझना और उससे सीखना दोनों टीम के लिए फायदेमंद होगा.’’

रोंची ने आक्रामक सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट का भी समर्थन करते हुए कहा कि वह 50 ओवर के क्रिकेट में जल्द ही अपनी बल्लेबाजी की लय हासिल कर लेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले करीब दो वर्षों से टी20 क्रिकेट के अलावा कोई दूसरा प्रारूप नहीं खेला है. इसलिए यह रणनीति के लिहाज से उनके लिए चुनौती है. इसके अलावा पिचें भी बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं रही हैं.’’



Source link