526 KM रेंज, सनरूफ और ADAS! इस भाई दूज पर गिफ्ट करें ये सस्ती और अच्छी Electric Cars; कीमत मात्र ₹4.99 लाख से शुरू

526 KM रेंज, सनरूफ और ADAS! इस भाई दूज पर गिफ्ट करें ये सस्ती और अच्छी Electric Cars; कीमत मात्र ₹4.99 लाख से शुरू


होमफोटोऑटोकार

इस भाई दूज पर गिफ्ट करें ये सस्ती और अच्छी Electric Cars; कीमत मात्र ₹4.99 लाख

Last Updated:

भाई दूज पर इस बार बहन को कुछ खास और यादगार गिफ्ट देने का प्लान है? तो क्यों न उन्हें एक शानदार इलेक्ट्रिक कार तोहफे में दी जाए. भारतीय बाजार में अब MG Comet EV से लेकर Tata Tiago EV और Punch EV तक कई किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं. खास बात है कि BaaS स्कीम के चलते इनकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये तक है. जानिए इन 4 कारों की कीमत, रेंज और फीचर्स.

MG Comet EV: शहर के रोजमर्रा के सफर के लिए MG Comet EV बेहद कॉम्पैक्ट और ट्रेंडी ऑप्शन है. बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹4.99 लाख है, जिसमें ₹2.50 से ₹3.20 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल देना होता है. इसका मॉडर्न 2-डोर बॉक्सी डिजाइन, कनेक्टेड LED लाइट बार, डुअल 10.25-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और स्मार्ट वायरलेस कनेक्टिविटी केबिन को काफी प्रीमियम अहसास देते हैं.

सेफ्टी के लिए कॉमेट में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 17.3 kWh का IP67 रेटेड लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है. ये 41 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो सिंगल फुल चार्ज पर 230 किलोमीटर (ARAI) की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है.

Tata Tiago EV: भारतीय बाजार में सबसे पॉपुलर हैचबैक टाटा टियागो ईवी BaaS विकल्प के साथ लगभग ₹4.69 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. इसका डिजाइन स्पोर्टी और एरोडायनामिक है, जिसमें सिग्नेचर ग्रिल और ईवी-थीम हाइलाइट्स मिलती हैं. केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर, 7-इंच हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार तकनीक जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टियागो ईवी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, 6 एयरबैग्स, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर व्यू कैमरे के साथ आती है. इसमें 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. यह 60 bhp से 74 bhp पावर वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से लैस है. इसका छोटा बैटरी पैक 250 किमी और बड़ा बैटरी पैक 315 किमी तक की शानदार सर्टिफाइड रेंज प्रदान करते हैं.

Tata Punch EV: सॉलिड रोड प्रेजेंस पसंद करने वालों के लिए पंच ईवी बेहतरीन माइक्रो-एसयूवी है. BaaS स्कीम के साथ इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.49 लाख है. इसका मस्कुलर SUV स्टांस, फुल-विड्थ LED लाइट बार, 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सनरूफ इंटीरियर को बेहद क्लासी बनाते हैं.

पंच ईवी को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ऑल-डिस्क ब्रेक, ESC और 360-डिग्री कैमरा मौजूद हैं. ये acti.ev प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें 25 kWh व 35 kWh के बैटरी विकल्प मिलते हैं. इसकी मोटर 80 bhp से 120 bhp तक की पावर देती है और ये एक बार चार्ज करने पर 315 से 421 किमी तक चलती है.

Kia Syros EV: ये कॉम्पैक्ट सेगमेंट की एक कटिंग-एज फ्यूचरिस्टिक एसयूवी है. BaaS सब्सक्रिप्शन के तहत इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख रखी गई है इसका बॉक्सी सिल्हूट, क्लैमशेल हुड, वर्टिकल LED लाइटिंग और एयरोडायनामिक अलॉय इसे बोल्ड लुक देते हैं. केबिन में इंटीग्रेटेड डुअल स्क्रीन, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-असिस्ट, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और लेवल-2 ADAS दिया गया है. साइरोस ईवी में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बड़े बैटरी पैक उपलब्ध हैं. ये 133 bhp से 169 bhp की दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जो सिंगल चार्ज पर 443 किमी से 526 किमी की लंबी ड्राइविंग रेंज देती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link