छपरा के संतोष ने केले से कमाया तगड़ा मुनाफा, इन वैरायटी की कर रहे खेती, महीना 40 हजार कमाई

छपरा के संतोष ने केले से कमाया तगड़ा मुनाफा, इन वैरायटी की कर रहे खेती, महीना 40 हजार कमाई


होमफोटोकृषि

छपरा के संतोष ने केले से कमाया तगड़ा मुनाफा, इन वैरायटी की कर रहे खेती

Last Updated:

Banana farming: छपरा के किसान अब पारंपरिक फसलों के अलावा हरी सब्जियों और फलों की खेती की तरफ रुख कर रहे हैं. वे केला, अमरूद और पपीता की बागवानी करके कम लागत में बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं. जिले के गरखा प्रखंड के कुदरबाघा गांव के रहने वाले संतोष कुमार सिंह इसका बेहतरीन उदाहरण हैं. वे उन्नत किस्म के केले की खेती करके आज अच्छा लाभ कमा रहे हैं.

संतोष बताते हैं कि वे अक्सर यूट्यूब पर खेती से जुड़े वीडियो देखते थे. वहां उन्होंने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के किसानों को केले की सफल खेती करते देखा. यहीं से उन्हें केले की बागवानी का विचार आया. इसके बाद वे ज्यादा जानकारी जुटाने उत्तर प्रदेश में अपने रिश्तेदारों के पास गए. वहां से पूरी जानकारी लेने के बाद उन्होंने अपने खेत तैयार किए और केले के पौधे लगाए.

आधा एकड़ में लगाईं केले की 4 बेहतरीन वैरायटी संतोष ने अपने आधा एकड़ खेत में केले की चार प्रमुख वैरायटी लगाई है. जी-9, चिनिया मलभोग, बतीसा, अल्मा। ये सभी किस्में छपरा की मिट्टी और जलवायु के हिसाब से बहुत बढ़िया पैदावार दे रही हैं. संतोष पौधों के विकास और फलों की बंपर पैदावार से पूरी तरह संतुष्ट हैं.

संतोष का मानना है कि दूसरे राज्यों में जाकर किसी फैक्ट्री में 8 से 12 घंटे पसीना बहाने से बेहतर है अपने घर पर खेती करना. वे अपने खेतों में मेहनत करके फैक्ट्री की नौकरी से कहीं ज्यादा कमाई कर रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वे बताते हैं कि एक एकड़ में केले की बागवानी करके आसानी से अच्छी आय हासिल की जा सकती है. इसके लिए रोज सिर्फ 2 से 4 घंटे की देखभाल की जरूरत होती है. इससे किसान हर महीने 30 से 40 हजार रुपये तक कमा सकते हैं. बाहर जाकर 12 से 15 हजार रुपये की नौकरी करने वाले युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

केले की खेती के लिए संतोष को उद्यान विभाग (हॉर्टिकल्चर) की ओर से सरकारी मदद भी मिली. उन्हें विभाग की तरफ से सब्सिडी दी गई और पौधे भी उपलब्ध कराए गए .आज संतोष खुद बेहतर कमाई कर ही रहे हैं. साथ ही इलाके के दूसरे युवा किसानों को भी आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.



Source link