बाबर का सूखा जारी, 41वीं पारी में भी नहीं आया शतक, बचकाना शॉट खेलकर हुए आउट
Last Updated:
श्रीलंका के खिलाफ पहले घरेलू टेस्ट मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अच्छी शुरुआत के बाद शतक का मौका गंवा दिया. बाबर 58 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पाकिस्तानी कप्तान टेस्ट में 41वीं पारी में शतक नहीं लग पाए. श्रीलंका के खिलाफ इस अर्धशतकीय पारी में बाबर ने कुल चौके भी लगाए.
बाबर आजम 50 रन बनाकर आउट
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक का बेहतरीन मौका गंवा दिया. रावलपिंडी में जारी पहले टेस्ट मैच में बाबर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके भी लगाए. लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर ने जब फिफ्टी पूरी की तो ऐसा लगा कि वह आज अपने शतक का सूखा खत्म कर देंगे, लेकिन वह फिर नाकाम रहे. बाबर ने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में लगाया था.
वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद मेजबान पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. पाकिस्तान के लिए अजान ओवैस और तैयब आरिफ ने मिलकर टीम को सधी हुई शुरुआत दी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप हुई. अजान ओवैस टीम के लिए 50 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आरिफ ने 51 गेंद में 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
शुरुआती विकेट गिरने के बाद बाबर ने संभाला मोर्चा
शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम के लिए कप्तान बाबर आजम ने मोर्चा संभाला. बाबर ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद ताहा के साथ मिलकर 69 रनों की पार्टनरशिप की. इस पार्टनरशिप में सबसे ज्यादा योगदान बाबर आजम का रहा. हालांकि, दुर्भाग्य से वह फिफ्टी पूरी करने के बाद आउट हो गए. बाबर को दिलशान मधुशंका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट कराया.
दोनों टीमों के बीच खेली जानी है दो मैचों की सीरीज
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 9 नवंबर से शुरू हुआ है. पहले टेस्ट मैच में बेशक पाकिस्तानी टीम ने शुरुआती विकेट गंवाया, लेकिन दूसरे और तीसरे सेशन में टीम ने दमदार वापसी कर श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी. वहीं, दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 17 नवंबर से खेला जाना है.