ऊना. हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात को ऊना जिले में खूनी खेल देखने को मिला. थार से पति पत्नी की हत्या कर दी गई. वहीं, बहू और बेटा घायल है. आरोपी भी नाजुक हाल में पीजीआई में भर्ती है. पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की. न्यूज18 के पास दोनों केसों की एफआईआर मौजूद है और 103(1), 3(5), 115(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है.
पहले पक्ष की तरफ से पुलिस की दी गई शिकायत में बदोली गांव के शिकायतकर्ता अजमेर सिंह ने पिता जरनैल सिंह और पुत्र केशव (15) पर आऱोप लगाया और बताया कि वह खेती-बाडी करते हैं और उनके चार बच्चे हैं. सबसे बडा बेटा ओंकार सिंह और बहू का वीना देवी है. 8 नंवबर की रात को हम सभी अपने घर पर दीवाली मना रहे थे तो समय करीब 9.30 बजे रात हमारे ही मोहल्ले का जरनैल सिहं (जैला), उसका बेटा केशव अपनी थार गाडी में हमारे घर के गेट के बाहर आए. जहां पर मेरा बेटा ओंकार और बहू बीना तथा मेरी पत्नी सुषमा पटाखे फोड़कर दीवाली मना रहे थे. जरनैल सिंह और उसका बेटा केशव कह रहे थे कि आज इनको छोडेगें नहीं. सभी को मार डालेंगे. इस दौरान जरनैल सिंह ने थार गाडी को बडी तेजी से मारने की नीयत से हमारे घर के गेट पर लेकर आया तथा गाडी को मेरे बेटे ओंकार, उसकी पत्नी वीना, मेरी पत्नी सुषमा और मेरे पर चढ़ा दी.
अजमेर सिंह ने कहा कि हम सभी को चोटें आई हम इधर ऊधर भागने लगे लेकिन जरनैल सिंह ने अपने बेटे केशव के साथ मिलकर गाडी को दोबारा बार-बार हम लोगों पर चढाया तथा मौका पर बेटा ओंकार और बहू वीना पत्नी सुषमा गाडी की चपेट में आने से नीचे गिर पडे. उसके बाद भी जरनैल सिंह ने अपने बेटे के साथ मिलकर गाड़ी को तीनों पर चढाया तथा बार –बार दोनों एलानिया तौर पर कह रहे थे कि आज पूरे परिवार को खत्म कर देगें. एक महीना पहले भी जरनैल सिंह ने मेरे बेटे ओंकार सिंह को धमकी दी कि तुझे जान से मार दूंगा.
जरनैल सिंह हमारे पुरे परिवार से शरीक होने के नाते रंजिश रखता है और इसके चलते ही जरनैल सिंह, इसके बेटे केशव ने पहले से सोची समझी साजिश के चलते ही थार गाडी से टक्कर मारी है. हम अपने बेटे ओंकार, पत्नी बीना को इलाज के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए हैं, जहां पर डाक्टर साहब ने मेरे बेटे ओंकार, बहु वीना को मृत घोषित कर दिया है.
अजमेर सिंह ने आरोप लगाया कि जरनैल सिंह और उसके बेटे ने जिस थार गाडी से हमें टक्कर मारी है, उसका नम्बर मुझे नहीं पता है. जरनैल सिंह, उसके बेटे केशव ने सोची समझी साजिश के तहत मिलकर अपनी थार गाडी से मेरे बेटे ओंकार, बहू बी ना के ऊपर मार देने की नीयत से बार-2 गाडी चढ़ाकर हत्या की है.
उधऱ, ऊना जिला अस्पताल ने मुताबिक दोनों को ऊना अस्पताल में ब्रॉट डेड लाया गया था. इस दौरान आपातकालीन कक्ष में हंगामा भी हुआ. शिकायत कर्ता अजमेर सिंह भी घटना में घायल हुआ है.
जरनैल सिंह के बेटे ने भी दी शिकायत
हत्यारोपी आरोपी के बेटे केशव ठाकुर (15) ने भी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सरकारी स्कूल में 11वीं का छात्र था. मेरे से बड़ी मेरी 2 बहनें हैं. ओंकार सिंह पुत्र अजमेर सिंह हमारा पडोसी है और उनके साथ हमारी पुरानी रंजिश चली हुई है. इनके साथ कोई बातचीत और आना जाना नहीं हैं. हम अपने परिवार के साथ अपने घर के आंगन में दीवाली पर पटाखे चला रहे थे तो ओंकार सिंह और उसके परिवार के अन्य व्यक्ति अपने घर के बाहर से ही हमें गालियां निकालने लगे. समय करीब साढ़े 9 बजे रात परमजीत पुत्र अजमेर अपने हाथ में दराट लेकर हमारे घऱ के गेट के पास आया और उसके साथ फतेह सिंह, अनु, तेजसवीर सिंह, और ओंकार सिंह भी थे. उन्होंने हमारे साथ गाली गलौज करनी शुरु कर दी.
परमजीत ने अपने साथ दराट से मेरे सिर पर बार किया और मुझे सिर पर चोट आई. ओंकार ने मेरे पिता जरनैल सिंह को दराट से मारपीट की है. इसमे मेरे पिता जी के सिर में चोट आई है. फतेह सिंह, अनु और तेजसवीर सिंह ने भी हमारे साथ मारपीट की है तथा हमारे घर के गेट की लाइटें भी तोड दी हैं. मेरे पिता जी ने अपनी थार स्टार्ट किया और मैं भी अपने पिता जी के साथ ही गाड़ी में बैठ गया तो मेरे पिता जी ने गुस्से में ओंकार , उसकी पत्नी वीना, सुषमा देवी को गाडी से टक्कर मार दी. उसके बाद मेरे मामा का बेटा साहिल चौहान भी मौके पर ही था. पहले हम अपनी दुकान पंहुचे जहां पर और थार गाड़ी खड़ी करके वहां से दूसरी कार लेकर ऊना अस्पताल आ गए.
आपातकालीन कक्ष में ओंकार सिंह और उसकी पत्नी वीना मृत अवस्था मे पाये गए. ऊना के एसपी सचिन हीरामठ ने बताया किपुलिस मामले की जांच कर रही है.