Last Updated:
UP Chunav Schedule Update: उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में पांचों राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है. इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों का दौरा नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में शुरू होने की संभावना है. हालांकि, दौरे की तारीख डीईसी स्तर के अधिकारियों के दौरे के बाद तय होगी. वर्ष 2022 में आयोग ने 8 जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था. इसी आधार पर 2027 के चुनाव कार्यक्रम का अनुमान लगाया जा रहा है.
चुनाव आयोग जनवरी के पहले सप्ताह में यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का शेड्यूल जारी कर सकता है.
UP Chunav Schedule Update: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से अनुमान है कि जनवरी के शुरुआती सप्ताह में यूपी समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा हो सकती है. यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव होना है. सूत्रों का कहना है कि इन पांच राज्यों में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों आयुक्तों के दौरे की शुरुआत नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर में शुरू होगी. चुनाव आयुक्तों के पांच राज्यों के दौरे की तारीख ईसी के डीईसी स्तरीय दौरा संपन्न होने के बाद तय होगा. आइए जानते हैं कि 2022 में जब उत्तर प्रदेश समेत इन्हीं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे तब चुनाव आयोग ने क्या शेड्यूल बनाया था? चुनाव आयोग ने 2022 में चुनाव शेड्यूल जारी करने के लिए 8 जनवरी दिन शनिवार का दिन चुना था. 2022 के शेड्यूल को देखकर आप भी अपने स्तर पर अनुमान लगा सकते हैं कि 2027 में यूपी समेत सभी पांच राज्यों में कब और कितने चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कुल 7 चरणों में हुई थी वोटिंग
- 2022 में 8 जनवरी यानी शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कुल 7 चरणों में वोटिंग कराने की घोषणा की थी.
- पहला चरण (10 फरवरी): पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर वोटिंग. इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी किया और 21 जनवरी तक नामांकन पत्र भरे गए थे.
- दूसरा चरण (14 फरवरी): 55 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी तय की गई थी.
- तीसरा चरण (20 फरवरी): कुल 59 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस चरण के लिए नामांकन 1 फरवरी तक स्वीकार किए गए थे.
- चौथा चरण (23 फरवरी): 59 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग. इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी रखी गई थी.
- पांचवां चरण (27 फरवरी): सबसे अधिक 61 सीटों पर वोटिंग, जिसकी नामांकन प्रक्रिया 8 फरवरी तक पूरा किया गया था.
- छठा चरण (3 मार्च): पूर्वांचल और अन्य इलाकों की 57 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इसके लिए 11 फरवरी तक पर्चे दाखिल कराए गए थे.
- सातवां और अंतिम चरण (7 मार्च): अंतिम चरण में 54 सीटों पर वोट डाले गए. इसके लिए 17 फरवरी तक नामांकन की अंतिम तिथि तय हुई थी.
उत्तराखंड में एक ही चरण में सभी 70 सीटों पर डाले गए थे वोट
- उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग कराया गया था.
- अधिसूचना जारी: चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 जनवरी 2022 (शुक्रवार) को जारी हुई थी.
- नामांकन की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 28 जनवरी 2022 (शुक्रवार) तक अपने नाम-निर्देशन (नामांकन) दाखिल कर पाए थे.
- नामांकन पत्रों की जांच: नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 29 जनवरी 2022 (शनिवार) तक हुई थी.
- नाम वापसी की आखिरी तारीख: अभ्यर्थी 31 जनवरी 2022 (सोमवार) तक अपने नाम वापस ले पाए थे.
- एक ही दिन मतदान: राज्य की सभी 70 सीटों पर एक ही दिन 14 फरवरी 2022 (सोमवार) को वोट डाले गए थे.
2022 में क्या था पंजाब की सभी 117 सीटों पर वोटिंग का शेड्यूल
- पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान संपन्न कराया गया था.
- चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 जनवरी 2022 (शुक्रवार) को जारी की गई थी.
- उम्मीदवार 28 जनवरी 2022 (शुक्रवार) तक अपने नाम-निर्देशन (नामांकन) दाखिल कर पाए थे.
- नामांकन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) 29 जनवरी 2022 (शनिवार) तक हुई थी.
- अभ्यर्थी 31 जनवरी 2022 (सोमवार) तक अपने नाम वापस ले पाए थे.
- पंजाब की सभी 117 सीटों पर एक ही दिन 14 फरवरी 2022 (सोमवार) को वोट डालने की तारीख तय हुई थी. बाद में चुनाव आयोग ने पंजाब वोटिंग डेट बदलकर 20 फरवरी 2022 कर दी थी, लेकिन आधिकारिक मूल अनुसूची यही थी.
गोवा और मणिपुर में भी एक ही चरण में हुई थी वोटिंग
गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी 2022 (सोमवार) को और मणिपुर की सभी 60 सीटों पर 10 मार्च को वोट डाले गए थे.
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर चुनाव में 10 मार्च को आए थे रिजल्ट
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में वोटिंग प्रोसेस पूरा होने के बाद एक साथ 10 मार्च 2022 (गुरुवार) को वोटो की गिनती हुई और उसी रोज देर शाम तक रिजल्ट घोषित हो गए थे. चुनाव आयोग की ओर से निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र देने समेत संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया 12 मार्च 2022 तक संपन्न करा ली गई थी.