NZ vs IND: रोहित शर्मा पर लटकी तलवार, क्या सिराज को मिलेगा मौका? जानें तीसरे वनडे की संभावित प्लेइंग XI

NZ vs IND: रोहित शर्मा पर लटकी तलवार, क्या सिराज को मिलेगा मौका? जानें तीसरे वनडे की संभावित प्लेइंग XI


नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों सीरीज का तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में अभी 2-0 की बढ़त बना रखी है. वहीं, तीसरे मैच में उसकी कोशिश होगी कि अजेय बढ़त के लिए मैदान पर उतरें, लेकिन उससे पहले टीम मैनेजमेंट के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी, क्योंकि टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा लगातर दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं. चोट से जूझ रही न्यूजीलैंड की टीम तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियां भारतीय शीर्ष क्रम के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं. इसी वजह से रोहित को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

भारत पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे है लेकिन ईडन पार्क में विराट कोहली की शानदार पारी को छोड़ दें तो कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित समेत अन्य बल्लेबाज तेज गेंदबाजों की अनुकूल परिस्थितियों में सहज नजर नहीं आए हैं. गिल की प्राथमिकता तीसरे मैच में ही सीरीज जीतना होगी क्योंकि वह अंतिम दो मुकाबलों में नहीं खेलेंगे. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट की तैयारी के लिए अपना ध्यान लाल गेंद के क्रिकेट पर लगाना होगा.

तीसरे वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे गिल

तीसरे वनडे में अच्छी पारी खेलकर सीरीज भारत के नाम करने से गिल का टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास बढ़ेगा. अंतिम दो वनडे में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. ये दोनों मुकाबले टाउरंगा में खेले जाएंगे. सेडन पार्क में तीसरा मुकाबला भी बारिश से प्रभावित हो सकता है. ठंडी और गीली परिस्थितियों के कारण एक बार फिर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग और उछाल मिल सकता है जिससे बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

ऐसे हालात में 39 साल के पूर्व कप्तान रोहित को सीरीज के शुरुआती दो मैच में बनाए गए शून्य और 23 रन के स्कोर से बेहतर प्रदर्शन करना होगा. पिछले एक साल में रोहित ने अपने बल्लेबाजी के अंदाज में बदलाव किया है. अब वह आक्रामक रुख अपनाने से पहले पारी की नींव मजबूत करने को प्राथमिकता देते हैं. साल 2023 के एकदिवसीय विश्व कप तक उनके जोखिम लेकर आक्रामक बल्लेबाजी करने के अंदाज की तुलना में यह स्पष्ट बदलाव है लेकिन इस रणनीति के परिणाम मिलेजुले रहे हैं.

प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना काम

भारत के विजयी संयोजन में बदलाव करने की संभावना कम है लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर पांचवें नंबर पर लोकेश राहुल से पहले अक्षर पटेल को भेजने की रणनीति पर दोबारा विचार कर सकते हैं. राहुल ने वेलिंगटन में नाबाद 26 रन की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला था. राहुल से पहले अक्षर को भेजने का फैसला मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए किया गया था क्योंकि शीर्ष चारों बल्लेबाज दाएं हाथ के हैं.

मोहम्मद सिराज को मौका मिलना मुश्किल

तेज गेंदबाजी विभाग में आकिब नबी ने विकेट चटकाए हैं जबकि गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. हालांकि गेंदबाजों की सफलता में अनुकूल परिस्थितियों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. टेस्ट मैच शुरू होने में केवल 10 दिन बाकी हैं और इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज को खिलाने का कोई खास औचित्य नजर नहीं आता.

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड-

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव.

समय : मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा.



Source link