10वीं-12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बेगूसराय में जॉब कैंप, 100 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

10वीं-12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बेगूसराय में जॉब कैंप, 100 पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी


Last Updated:

Begusarai Job Camp News: बेगूसराय में 19 नवंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. HAIER कंपनी में 100 ट्रेनी पदों पर भर्ती होगी. चयनित युवाओं की जॉब लोकेशन पुणे होगी. इसके लिए रोजगार सेतु पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी उपलब्ध कराने वाली खबर सामने आई है. यहां अगर आप 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पास हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास नौकरी पाने का मौका है. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय की ओर से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में देश की जानी-मानी कंपनी HAIER में काम करने का अवसर मिलेगा. देखिए कि इन पदों के लिए कौन और किस प्रकार अप्लाई कर सकता है. तय दिन और समय पर नियत स्थान पहुंचना होगा.

100 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि निजी क्षेत्र की कंपनी TALENTCORP SOLUTION PVT. LTD. इसमें भाग ले रही है. कंपनी के माध्यम से HAIER में ट्रेनी के कुल 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. बताया गया कि इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवा आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को ₹17,700 से ₹21,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कंपनी की ओर से बस और कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

पुणे में मिलेगी नौकरी
इस जॉब कैंप की खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों की जॉब लोकेशन पुणे, महाराष्ट्र होगी. यानी बेगूसराय में आयोजित कैंप के माध्यम से युवाओं को दूसरे राज्य में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा. बताया गया कि 19 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से अपने बायोडाटा और जरूरी दस्तावेजों के साथ संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई कैंपस, पन्हास, बेगूसराय पहुंचना होगा.

वाईपी पंकज राजपूत के मुताबिक, अभ्यर्थियों के लिए NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) और रोजगार सेतु पोर्टल (detjob.bihar.gov.in) पर निबंधन कराना अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो फटाफट पहले रजिस्ट्रेशन करा लें. इसके बिना इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकते हैं. यह निंबधन आगे निकलने वाली नौकरियों के लिए भी जरूरी है.



Source link