Last Updated:
राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने रामायण टीम की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने फिल्म देखकर नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और यश की तारीफों में कसीदे पढ़ हर किसी को हैरान कर दिया है
नई दिल्ली. ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म ने 4 दिन के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. देश के साथ ही फिल्म ने विदेशों में भी बंपर कमाई की है. राम गोपाल वर्मा ने रामायण देखकर अपना उत्साह जाहिर किया.
फिल्ममेकर ‘रामायण’ देखकर अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे. राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर कई सारे पोस्ट शेयर कर नमित मल्होत्रा की रामायण की तारीफों के पुल बांधे हैं. उन्होंने कहा कि रामायण हॉलीवुड से भी बेहतर है.
राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड को हॉलीवुड से भी ऊपर ले जाने के लिए नमित मल्होत्रा का आभार जताया. उन्होंने दिवाली के शुभ मौके पर रामायण देखी. फिल्ममेकर ने फिल्म खत्म होने के बाद एक्स पर टीम की तारीफों के पुल बांधे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
RGV ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने जितनी भी रामायण पढ़ी, सुनी और देखी हैं, उन सभी में नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ बाकी सबसे कहीं आगे नजर आती है. इसके सामने बाकी सभी प्रस्तुतियां इतनी छोटी लगने लगी हैं कि उनकी ऊंचाई कुछ इंच से ज्यादा नहीं रह जाती’.
वो आगे लिखते हैं, ‘आने वाले समय में इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर सदियों से लिखने वाले तमाम लेखक और इसे पर्दे पर उतारने वाले निर्माता-निर्देशक इतिहास की किताबों में महज छोटे-छोटे फुटनोट बनकर रह जाएंगे. वहीं, सिर्फ एक नाम आसमान की बुलंदियों पर चमकता रहेगा और वो नमित मल्होत्रा का है’.
वो आगे लिखते हैं, ‘आने वाले समय में इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर सदियों से लिखने वाले तमाम लेखक और इसे पर्दे पर उतारने वाले निर्माता-निर्देशक इतिहास की किताबों में महज छोटे-छोटे फुटनोट बनकर रह जाएंगे. वहीं, सिर्फ एक नाम आसमान की बुलंदियों पर चमकता रहेगा और वो नमित मल्होत्रा का है’.
फिल्ममेकर आगे कहते हैं, ‘उनका नाम तब तक जीवित रहेगा, जब तक रामायण का अस्तित्व रहेगा और रामायण तो जाहिर है हमेशा जीवित रहेगी. नमित मल्होत्रा, आपने सिर्फ एक फिल्म नहीं बनाई है, बल्कि एक ऐसी विरासत रची है, जो आने वाली पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी’.
वहीं दूसरे पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने लंकेश बने यश और श्री राम बने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. वो कहते हैं कि रावण के तौर पर यश ने शानदार परफॉर्मेंस दी है जबकि रणबीर ने प्रभु श्रीराम को पर्दे पर जीवित किया है.
‘रंगीला’ डायरेक्टर ने अन्य एक पोस्ट में लिखा, ये सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं है. ये फिल्म श्रद्धा की शक्ति को दर्शाती है. इस कहानी का नायक कोई ऐसा नीले रंग का भगवान नहीं है, जो दुनिया से ऊपर कहीं रह रहा हो. बल्कि वह एक ऐसा इंसान है, जिसने दुनिया के अंत को पहले ही देख लिया है और फिर भी अपनी इच्छा से उसी रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला करता है.