न ब्रह्मोस और न राफेल, भारत के इस ‘ब्रह्मास्‍त्र’ से बिलबिलाया पाकिस्‍तान – india k9 Vajra artillery system create panic in pakistan rushed to china

न ब्रह्मोस और न राफेल, भारत के इस ‘ब्रह्मास्‍त्र’ से बिलबिलाया पाकिस्‍तान – india k9 Vajra artillery system create panic in pakistan rushed to china


Last Updated:

India K9 Vajra: भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को लगातार अपडेट कर रहा है. एयर डिफेंस सिस्‍टम से लेकर मिसाइल और फाइटर जेट तक डेवलप किए जा रहे हैं. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के बारे में पूरी दुनिया जानती है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पूरी दुनिया ने देखी. अब भारत ने एक और ऐसा ब्रह्मास्‍त्र विकसित किया है, जिससे पाकिस्‍तान में खलबली मची हुई है. आलम यह है कि आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ दौड़ते-भागते चीन पहुंचे हैं, ताकि बैलेंस ऑफ पावर बनाया जा सके.

Zoom

भारत के वज्र K9-T तोप से पाकिस्‍तान में खलबली मची हुई है. (फाइल फोटो/PTI)

India K9 Vajra: दुनिया में इन दिनों दो युद्ध चल रहे हैं. रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान की जंग ने पूरी दुनिया की नींव को हिलाकर रख दिया है. खासकर ईरान युद्ध की वजह से ग्‍लोबल एनर्जी सप्‍लाई सिस्‍टम चरमरा गई है. इसके साथ ही युद्ध का स्‍वरूप भी बदल गया है. बदलते सामरिक हालात से भारत भी वाकिफ है. भारत के पड़ोस में चीन और पाकिस्‍तान जैसे देश हैं, जिनसे अतीत में युद्ध लड़ा जा चुका है. इसे देखते हुए भारत अपने डिफेंस सिस्‍टम को लगातार मजबूत कर रहा है. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, अग्नि-5 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल, राफेल फाइटर जेट उसी का परिणाम है. भारत अब नेक्‍सट जेनरेशन का लड़ाकू विमान डेवलप करने में जुटा है. इस बीच, भारत ने ऐसा ‘ब्रह्मास्‍त्र’ डेवलप किया है, जिससे पाकिस्‍तान में खलबली मची हुई है. भारत के साथ शक्ति संतुलन बनाने की कोशिश के तहत इस्‍लामाबाद ने चीन के आगे हाथ फैलाई है. यहां बात हो रही है भारत के K9 वज्र की.

भारतीय सेना की K9 वज्र-टी ऑटोमेटिक तोप की बढ़ती ताकत के बीच पाकिस्तान अपनी क्षमता को आधुनिक बनाने के लिए चीन की नई SH-16A सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर सिस्‍टम पर नजर रख रहा है. चीन की इस नई तोप की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑटोमेटेड आर्टिलरी बुर्ज (टरेट) और मॉड्यूलर डिजाइन है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान इसे अपनी सैन्य क्षमता में शामिल करने पर विचार कर सकता है. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान की ओर से इसकी खरीद को लेकर किसी आधिकारिक समझौते या अंतिम निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है. ‘इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, SH-16A को आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 155 एमएम की 52 कैलिबर वाली तोप को ट्रैक्ड प्लेटफॉर्म पर लगे बड़े मानवरहित टरेट में स्थापित किया गया है. इसका ऑटोमेटेड टरेट इसे पारंपरिक आर्टिलरी सिस्‍टम से अलग बनाता है. ऑटोमेशन के कारण तोप के संचालन में सैनिकों की संख्या कम करने और चालक दल पर काम का दबाव घटाने में मदद मिल सकती है.

पाकिस्तान पहले भी खरीद चुका है चीनी तोप
पाकिस्तान की सेना फिलहाल अमेरिकी M109 सीरीज की ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर तोपों के कई संस्करणों का इस्तेमाल करती है. ये लंबे समय से उसकी तोपखाना क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन पुराने संस्करणों की तकनीकी सीमाओं के चलते आधुनिक प्रणालियों की जरूरत महसूस की जा रही है. पाकिस्तान इससे पहले भी चीन की सैन्य तकनीक पर भरोसा जता चुका है. वर्ष 2019 में उसने चीन से 236 SH-15 सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर खरीदने का कॉन्‍ट्रैक्‍ट किया था. यह 155 एमएम की तोप 6×6 पहियों वाले ट्रक प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसकी खासियत सड़क पर तेज आवाजाही और कम समय में तैनाती है. इसके मुकाबले SH-16A का ट्रैक्ड प्लेटफॉर्म उसे ऊबड़-खाबड़ इलाकों में बेहतर आवाजाही की क्षमता दे सकता है. बख्तरबंद ढांचे के कारण यह कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी सैनिकों को सुरक्षा प्रदान करते हुए आगे बढ़ सकती है. पाकिस्तान इसे SH-15 के साथ शामिल कर अपनी सेना को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुरूप तोपखाना विकल्प उपलब्ध करा सकता है.

भारत की K9 वज्र से होगी तुलना
SH-16A को लेकर भारत की चिंता का एक प्रमुख कारण K9 वज्र-टी है. भारतीय सेना के पास दक्षिण कोरिया की K9 थंडर सिस्‍टम पर आधारित 155 एमएम/52 कैलिबर वाली K9 वज्र-टी तोपें हैं. भारत अब तक ऐसी 100 तोपें सेना में शामिल कर चुका है और 100 अतिरिक्त तोपों का ऑर्डर भी दिया है. K9 वज्र-टी की खासियत इसकी ट्रैक्ड चेसिस, बख्तरबंद सुरक्षा और कठिन इलाकों में तेजी से आवाजाही की क्षमता है. यह तोप युद्धक्षेत्र के करीब पहुंचकर सेना को प्रभावी तोपखाना सहायता उपलब्ध कराने में सक्षम है. हालांकि, SH-16A और K9 वज्र-टी की तुलना केवल उनकी 155 एमएम क्षमता या ऑटोमेटेड बुर्ज के आधार पर करना सही नहीं होगा. दोनों की वास्तविक सैन्य क्षमता का आकलन उनकी सुरक्षा व्यवस्था, गोला-बारूद भंडारण, मारक दूरी, फायरिंग दर, फायर कंट्रोल सिस्टम, तकनीकी विश्वसनीयता और गतिशीलता जैसे पहलुओं पर निर्भर करेगा. ऐसे में चीन की इस नई तोप में पाकिस्तान की संभावित दिलचस्पी दक्षिण एशिया में भारत-पाकिस्तान के बीच तोपखाना क्षमता की प्रतिस्पर्धा को नया आयाम दे सकती है.



Source link