Last Updated:
Alia Bhatt Diwali Photos: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में परिवार के साथ दिवाली मनाई. आलिया ने सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें राहा कभी मम्मी-पापा को किस करती तो कभी पापा रणबीर के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं. परिवार ने ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने पोज देकर उन्हें भी याद किया.
रविवार 8 नवंबर को देशभर में दिवाली का जश्न धूमधाम से मनाया गया. बॉलीवुड सितारों ने भी अपने परिवार के साथ इस त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की दिवाली भी काफी खास रही. कपल ने अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में परिवार के साथ त्योहार मनाया. आलिया ने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें उनकी बेटी राहा ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. तस्वीरें सामने आते ही फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
आलिया भट्ट ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. इनमें एक तस्वीर काफी खास है. इसमें राहा अपनी मम्मी आलिया और पापा रणबीर के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं. इस प्यारे मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया है. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
एक दूसरी तस्वीर में राहा अपना हाथ आगे किए खड़ी हैं. दरअसल, दिवाली पूजा से पहले पंडित रणबीर की कलाई पर मौली बांध रहे थे. इस दौरान राहा भी उनके पास नजर आईं. तस्वीरों में आलिया पूजा करती और ग्रीन लहंगा-चोली में पोज देती दिखाई दे रही हैं. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. वहीं, राहा ने भी अपने पापा के साथ व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की. रणबीर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ग्रीन ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दीं. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
परिवार की एक तस्वीर में आलिया, रणबीर और नीतू कपूर घर में लगी ऋषि कपूर की तस्वीर के सामने पोज देते नजर आए. इस तरह परिवार ने दिवंगत एक्टर को याद करते हुए उनका आशीर्वाद लिया. तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘मेरी जिंदगी की रोशनी. आपको और आपके परिवार को हैप्पी दिवाली. उम्मीद है कि आप सभी के आसपास ढेर सारा प्यार हो.’ (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने राहा को बेहद क्यूट बताया, तो किसी ने परिवार की तस्वीरों को सबसे प्यारा कहा. एक फैन ने लिखा कि राहा के साथ यह फोटो डंप बहुत प्यारा है. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
आलिया, रणबीर और नीतू कपूर नवंबर 2025 में अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट हुए थे. यह छह मंजिला घर है. इसमें नीतू कपूर के लिए अलग फ्लोर बनाया गया है. वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा के लिए भी एक कमरा रखा गया है. दिवाली सेलिब्रेशन के बाद आलिया, रणबीर और नीतू कपूर घर से बाहर आकर पैपराजी को हाथ हिलाते भी नजर आए. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता भी अहम रोल में हैं. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)
आलिया और रणबीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे. फिल्म में विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं. इसे वॉर की पृष्ठभूमि पर बनी पीरियड रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है. यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही रणबीर करीब दो दशक बाद भंसाली के साथ काम करते दिखेंगे. इससे पहले दोनों ने 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था, जो रणबीर की डेब्यू फिल्म थी. (फोटो साभार-instagram@aliaabhat)