दिवाली पर मिठाई बनाना होगा सस्ता? चीनी के दाम और स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट

दिवाली पर मिठाई बनाना होगा सस्ता? चीनी के दाम और स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट


होमफोटोमनी

दिवाली पर महंगी नहीं होगी चीनी? सहारनपुर में 10 लाख क्विंटल से ज्यादा स्टॉक

Last Updated:

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों और पकवानों की तैयारी शुरू हो जाती है. ऐसे में चीनी की कीमतों को लेकर लोगों के मन में चिंता है. कुछ समय पहले चीनी के दाम 65 रुपये किलो तक पहुंच गए थे. हालांकि, अब सहारनपुर मंडल में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और बाजार में कीमतें घटकर 50 से 51 रुपये प्रति किलो पर आ गई हैं. अधिकारियों ने दिवाली पर कीमतें बढ़ने की संभावना से इनकार किया है.

सहारनपुर मंडल में चीनी का कुल स्टॉक 10.08 लाख क्विंटल पहुंच गया है. इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समेत आसपास के जिलों का स्टॉक शामिल है. त्योहार के दौरान मांग को देखते हुए विभाग लगातार उपलब्धता पर नजर बनाए हुए है.

कुछ समय पहले बाजार में चीनी का भाव 65 रुपये किलो तक पहुंच गया था, जिससे आम लोगों को महंगाई का झटका लगा था. हालांकि, अब कीमतों में गिरावट आई है और बाजार में चीनी करीब 50 से 51 रुपये किलो मिल रही है.

गन्ना विभाग के मुताबिक, दिवाली से पहले चीनी मिलों में पेराई शुरू होने की उम्मीद है. मिलों का संचालन शुरू होते ही चीनी का नया उत्पादन बाजार में पहुंचने लगेगा, जिससे मौजूदा स्टॉक में भी बढ़ोतरी होगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चीनी मिलों में उत्पादन शुरू होने से त्योहार के दौरान बढ़ने वाली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी. विभाग का मानना है कि पर्याप्त स्टॉक और नए उत्पादन के चलते बाजार में चीनी की कमी होने की आशंका नहीं है.

उप गन्ना आयुक्त ओम प्रकाश सिंह के अनुसार, दिवाली के दौरान और त्योहार के बाद भी चीनी की पर्याप्त आपूर्ति बनी रहेगी. उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका से इनकार किया है और लोगों को पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया है.

गन्ना विभाग ने चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. विभाग का उद्देश्य बाजार में कृत्रिम कमी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार के समय उपभोक्ताओं को आसानी से चीनी मिल सके.



Source link