Weekly Horoscope 9 to 15 November 2026 | saptahik rashifal bhavishyavani 9 to 15 November 2026 | गोवर्धन-भाई दूज से सजा यह सप्ताह वृषभ, कन्या समेत 6 र

Weekly Horoscope 9 to 15 November 2026 | saptahik rashifal bhavishyavani 9 to 15 November 2026 | गोवर्धन-भाई दूज से सजा यह सप्ताह वृषभ, कन्या समेत 6 र


Weekly Horoscope 9 to 15 November 2026: गोवर्धन-भाई दूज का यह सप्ताह 9 से 15 नवंबर 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह कार्तिक अमावस्या, गोवर्धन, भाई दूज और छठ का पर्व मनाया जाएगा. इस सप्ताह बुध तुला राशि में उदय होंगे और दो दिन बाद मार्गी भी हो जाएंगे. साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. ऐसे में सिंह राशि में मंगल और गुरु ग्रह की युति बनेगी और गुरु-मंगल योग का निर्माण होगा. वहीं भौतिक सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे. नवंबर का यह सप्ताह वृषभ, कन्या, मकर समेत 6 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो मेष, कर्क, कुंभ समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं गोवर्धन-भाई दूज का यह सप्ताह 9 से 15 नवंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल
नवंबर का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा धन हानि के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी सफलता प्राप्त कर पाने की स्थिति में होंगे. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलास कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको इंतजार करना पड़ सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल
नवंबर के इस सप्ताह वृष राशि वालों को धन की प्राप्ति के नए द्वार खुल सकते है. पुराने किए निवेशों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको काफी खुशी होगी. अगर किसी प्रकार का लोन लेने की सोच रहे है तो इस सप्ताह वह संभव हो सकता है. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर होगी और जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग भी मिलेगा. लव रिलेशनशिप को लेकर ये सप्ताह अच्छा रह सकता है, अपने रिलेशन को लेकर सोच विचार कर सकते हैं. माता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और अपने ऊपर खर्च कर सकते है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
नवंबर के इस सप्ताह नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह उदय होने जा रहे हैं. बुध के उदय होने से आपको शारीरिक परेशानियां से छुटकारा मिल सकता है और स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. माताजी का सहयोग आपको मिलेगा और उनकी मदद से आप कई कार्य पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. जमीन जायदाद तथा मकान से संबंधित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ स्थितियां अच्छी हो सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल
नवंबर का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह कर्क राशि वाले किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपको धन अटक सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा. अगर आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो इस सप्ताह आपको इतंजार करना पड़ सकता है. प्रदूषण में अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें.

सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि वालों की नवंबर के इस सप्ताह कई चिंताएं कम होती जाएंगी और आपके अधूरे कार्य पूरे होते जाएंगे. सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर शामिल होने से इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे है और कई खास लोगों से आपकी जान-पहचान भी बढ़ेगी. खुद का बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. हालांकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है, ऐसे में आपको कई मामलों में सतर्कता की आवश्यकता है. आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और धन का लेन-देन करने से बचें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह अध्यापन,बैंकिग तथा छपाई के कार्यों से संबंधित जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया रिजल्ट देखने को मिल सकते है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस सप्ताह उदय होकर मार्गी भी हो जाएंगे. नौकरी में स्थितियां बहुत अच्छी रहेगी और अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके करियर में अच्छी ग्रोथ होगी. इस सप्ताह कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी.

तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं. ऐसे में इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को साथ काम करने वालों की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से दूसरी नौकरी की तलाश कर सकते हैं. प्रदूषण की वजह से अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से भी बचें. अगर आप इस सप्ताह यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. तुला राशि वालों को लव लाइफ में भी परेशानी हो सकती है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशि वाले नवंबर के इस सप्ताह आत्मबल तथा प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह गोचर करने वाले हैं. इससे आपको नौकरी तथा व्यापारी वर्ग के लोगों का काम का बोझ कम हो सकता है. साथ ही साथ ये लोग किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते है. लव लाइफ को लेकर किए जा रहे प्रयासों में सफलता प्राप्त हो सकती है और धन लाभ के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है. जॉब को लेकर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी नई जॉब के ऑफर मिल सकते है.

धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. चल रही शारीरिक तथा मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है और सेहत भी अच्छी रहेगी. अगर नौकरी में बदलाव की सोच रहे है तो यह सप्ताह आपको मनोकुल परिणाम प्रदान कर सकता है. हालांकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है, ऐसे में आप किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में फिजूल के खर्चे परेशान कर सकते है, जिससे आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है. वाहन चलाते समय थोड़ी सतर्कता बरते.

मकर साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह किस्मत का साथ मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए कार्यों की सराहना हो सकती है. व्यापारी वर्ग के जातकों को व्यापार में किसी प्रकार की नई उपलब्धि मिल सकती है. पारिवारिक विवाद में चल रहे मनमुटावों को सुधारने के लिए कदम बड़ा सकते है. आपकी वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है, अगर आप लेखन के कार्य में है तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ सकता है और अच्छे कार्यों पर आपका धन खर्च हो सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि वालों को नवंबर के इस सप्ताह अपने साथ-साथ जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है. प्रदूषण और यात्राओं के चलते स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण चल रहा है ऐसे में दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा को मर्यादित रखें अन्यथा किसी अपने को आपकी कटु वाणी से दुःख पहुंच सकता है. कार्यक्षेत्र में दिक्कतें प्राप्त हो सकती है, आपके सहयोगी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है. शत्रुओं से सचेत रहें अन्यथा आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह सुखो में बढ़ोतरी वाला रहेगा. अटके हुए कार्यों को गति मिलेगी और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते है इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करे. नौकरी तथा व्यवसाय में स्थिति सामान्य रह सकती है अगर किसी प्रकार के बदलाव के इच्छुक है तो अभी टाल दे. सप्ताह के मध्य भाग में धन प्राप्ति के योग बन सकते है. साथ ही भाइयों का पूर्ण सहयोग पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा.



Source link