₹4500000000 में बदलेगी एसएन मेडिकल कॉलेज की तस्‍वीर, 52 एकड़ में तैयार होगा 1100 बेड, ट्रॉमा सेंटर समेत कई ब्लॉक, म‍िलेगी आधुन‍िक सुव‍िधाएं

₹4500000000 में बदलेगी एसएन मेडिकल कॉलेज की तस्‍वीर, 52 एकड़ में तैयार होगा 1100 बेड, ट्रॉमा सेंटर समेत कई ब्लॉक, म‍िलेगी आधुन‍िक सुव‍िधाएं


Last Updated:

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज का रूप बदलने वाला है. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसमें 1100 बेड के साथ ट्रामा सेंटर समेत कई आध‍ुन‍िक सुव‍िधाएं म‍िलेगी. इसमें शासन की ओर से करीब 450 करोड़ रुपये खर्च कीये जाएंगे. इससे आगरा समेत आसपास के अन्‍य जि‍लों के लोगो को भी काफी सुव‍िधांए म‍िलेंगी.

आगरा: ज‍िले के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज की तस्वीर बदलपने वाली है. यहां करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंटीग्रेटेड कैंपस का निर्माण कराया जा रहा है. इस कैंपस में मरीजों के इलाज से लेकर मेडिकल शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि वर्ष 2021 में महिला अस्पताल की जमीन ली गई थी. इसके बदले एसएन मेडिकल कॉलेज की जमीन महिला अस्पताल को दी गई थी.

इसी स्थान पर अब आधुनिक इंटीग्रेटेड कैंपस तैयार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत एकेडमिक ब्लॉक और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का निर्माण होगा. इसके अलावा 200 बेड का इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वहीं, मरीजों के बेहतर उपचार के लिए 300 बेड का सर्जिकल ब्लॉक और 300 बेड का मेडिसिन ब्लॉक भी विकसित किया जा रहा है. प्राचार्य ने कहा कि इस आधुनिक कैंपस के तैयार होने से मेडिकल छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही मरीजों को इलाज के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी और एसएन मेडिकल कॉलेज पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी.

मिनी एम्स के तर्ज पर विकसित हो रहा है एसएन

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इंटीग्रेटेड कैंपस का निर्माण पूरा होने के बाद इसे मिनी एम्स की तर्ज पर देखा जा सकेगा. उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को बेहतर इलाज के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे आगरा ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा. मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों या बड़े शहरों में नहीं करना पड़ेगा. प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में भी एसएन मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक संचालित है, जहां मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं. इसी दिशा में कॉलेज का लगातार विकास किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इसे प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल किया जा सके.

52 एकड़ में बनकर होगा तैयार

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि करीब 52 एकड़ भूमि पर आधुनिक इंटीग्रेटेड कैंपस विकसित किया जा रहा है. इस विशाल परिसर के तैयार होने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीमित जगह के कारण कई विभागों को व्यवस्थाएं संचालित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. नए कैंपस में अलग-अलग विभागों को खाली भवनों में शिफ्ट किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और इलाज की व्यवस्था भी अधिक सुचारु होगी. प्राचार्य ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस परियोजना के पूरा होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगा. यह आगरा के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है.



Source link