दिवाली पर चित्रकूट में 500 ड्रोन से बना रामायण थीम, श्रद्धालु बोले रामनगरी फिर से जीवंत हो गई, प्रशासन के व्यवस्था की भी तारीफ

दिवाली पर चित्रकूट में 500 ड्रोन से बना रामायण थीम, श्रद्धालु बोले रामनगरी फिर से जीवंत हो गई, प्रशासन के व्यवस्था की भी तारीफ


Last Updated:

Chitrakoot Diwali Drone Show: चित्रकूट में दीपावली पर पांच दिवसीय मेले के दौरान मंदाकिनी नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने दीपदान किया. इस अवसर पर रामघाट में पहली बार भव्य रामायण थीम आधारित ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसमें 500 ड्रोनो से रामायण की थीम बनाई गई. ड्रोन शो देखनी आई सुमुखी अग्रवाल ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट की दिवाली बहुत ही अच्छी लगी, जिला प्रशासन के द्वारा बहुत ही अच्छा इंतजाम किया गया है. अभी तक ड्रोन शो हम लोग अयोध्या देखने जाते थे लेकिन पहली बार चित्रकूट में हुआ है हम लोग उसी को देखने आए थे बहुत ही भव्य ड्रोन शो हुआ है. उनका कहना है कि इस ड्रोन में कलर स्मृतिया थी. रामायण आधारित पूरा शो था श्री राम का धनुष बाण उसके साथ ही भक्ति थीम बहुत ही अच्छा ड्रोन शो लगा.

चित्रकूटः दीपावली का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया है. ऐसे में भगवान श्रीराम की तपोस्थली के रूप में विश्वविख्यात धर्म नगरी चित्रकूट इस समय आस्था का केंद्र बना हुआ है. दीपावली के पवन पर्व के अवसर पर चित्रकूट में आयोजित पांच दिवसीय दीपदान अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर मां मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगा दीपदान कर रहे है.ऐसे में आज रात्रि जिला प्रशासन के द्वारा रामघाट में भव्य रामायण थीम आधारित ड्रोन शो का आयोजन हुआ है. जिसको देखने के लिए लाखों की संख्या में भक्ति रामघाट में मौजूद रहे. जानकारी के लिए बता दे की चित्रकूट में यह ड्रोन शो पहली बार हुआ है.

रामघाट पर उमड़ा जनसैलाब

आपको बता दे की शाम होते ही रामघाट में भक्तों का जन शैलाब उमड़ पड़ा और चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पहले मां मंदाकिनी में दीपदान कर आरती की. इसके बाद आसमान में एक साथ उड़े 500 ड्रोन के माध्यम से भगवान श्रीराम एवं रामायण के विभिन्न दिव्य एवं प्रेरणादायी प्रसंगों की मनोहारी आकृतियाँ प्रदर्शित की गईं है. आकाश में साकार होती इन आकर्षक आकृतियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. ड्रोन शो के माध्यम से रामायण की गौरवशाली संस्कृति, मर्यादा एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों की अद्भुत झलक दीपदान करने पहुंचे लाखों भक्तों को देखने को मिली है.

प्रशासन के इंतजाम की जमकर हुई तारीफ

वहीं ड्रोन शो देखनी आई सुमुखी अग्रवाल ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट की दिवाली बहुत ही अच्छी लगी, जिला प्रशासन के द्वारा बहुत ही अच्छा इंतजाम किया गया है. अभी तक ड्रोन शो हम लोग अयोध्या देखने जाते थे लेकिन पहली बार चित्रकूट में हुआ है हम लोग उसी को देखने आए थे बहुत ही भव्य ड्रोन शो हुआ है. उनका कहना है कि इस ड्रोन में कलर स्मृतिया थी. रामायण आधारित पूरा शो था श्री राम का धनुष बाण उसके साथ ही भक्ति थीम बहुत ही अच्छा ड्रोन शो लगा. उनका कहना एक जिला प्रशासन के द्वारा इंतजाम काफी अच्छा किया गया है और भीड़ भी लगभग 30 से 40 लाख आई हुई है.

ड्रोन से जीवंत हो उठा राम का चित्रकूट

वही इस संबंध में चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट में दिवाली मेला का 6 तारीख से लगातार आयोजन किया जा रहा है. कई लाख से श्रद्धालु यहां दीपदान कर चुके हैं. अभी तक सकुशल मेला चल रहा है. उसी के क्रम में आज यहां ड्रोन शो का आयोजन किया गया. जिसको देखने के लिए पूरा रामघाट भरा हुआ है. रामायण से श्री राम जी और जो चित्रकूट की गाथा है. उसकी ड्रोन शो के माध्यम से दिखाया गया है. उनका कहना है कि इस प्रकार का ड्रोन शो अयोध्या और बनारस में होता रहता है. जिसके कारण हम लोगों ने भी चित्रकूट में ड्रोन शो करने का फैसला लिया और चित्रकूट में पहली बार यह ड्रोन शो सकुशल संपन्न हुआ है.



Source link