Alwar: दिवाली पर सरिस्का में बाघिन ST-30 का बेखौफ अंदाज, दीवार पर करती दिखी चहलकदमी, Video वायरल

Alwar: दिवाली पर सरिस्का में बाघिन ST-30 का बेखौफ अंदाज, दीवार पर करती दिखी चहलकदमी, Video वायरल


Last Updated:

Sariska Tigress ST30 Sighting: दिवाली के दिन अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-30 का अनोखा अंदाज देखने को मिला. पांडूपोल हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाकर लौट रहे महंत रोहित को काली घाटी से टहला मार्ग पर बाघिन सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर बेखौफ होकर टहलती नजर आई. दोपहर करीब एक बजे दिखाई दिए इस नजारे को महंत ने कैमरे में कैद कर लिया. बाघिन का वीडियो अब वन्यजीव प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इससे पहले इसी साल बाघिन अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी थी. अब उसके चारों शावक बड़े होकर अपनी अलग टेरिटरी बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं.

Zoom

दिवाली के दिन अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन ST-30 का अनोखा अंदाज देखने को मिला

अलवर. दिवाली के त्योहार पर सरिस्का टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचित कर देने वाला नजारा सामने आया है. यहां बाघिन ST-30 सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर बेखौफ होकर चहलकदमी करती नजर आई. पांडूपोल हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाकर लौट रहे महंत रोहित की नजर अचानक बाघिन पर पड़ी. उन्होंने इस दुर्लभ नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. अब बाघिन का यह वीडियो वन्यजीव प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि बाघिन ST-30 इसी इलाके में विचरण करती है. खास बात यह है कि इस साल की शुरुआत में भी बाघिन अपने चार नन्हें शावकों के साथ जंगल में घूमती दिखाई दी थी. अब उसके चारों शावक बड़े हो रहे हैं और जंगल में अपनी अलग टेरिटरी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. दिवाली के दिन महंत रोहित पांडूपोल हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान काली घाटी से टहला जाने वाले मार्ग पर दोपहर करीब एक बजे उन्हें बाघिन ST-30 दिखाई दी. बाघिन सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर आराम से टहल रही थी. उसका अंदाज बिल्कुल बेखौफ था. कुछ देर तक बाघिन इसी तरह दीवार पर चहलकदमी करती रही. महंत रोहित ने बिना देर किए इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

चार शावकों के साथ पहले भी दिख चुकी है बाघिन

बाघिन ST-30 सरिस्का के इसी इलाके में विचरण करती है. इस साल की शुरुआत में वह अपने चार नन्हें शावकों के साथ जंगल में घूमती नजर आई थी. उस समय भी उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब ये चारों शावक धीरे-धीरे बड़े होकर वयस्क अवस्था की ओर बढ़ रहे हैं. जंगल में अपनी अलग टेरिटरी बनाने की दिशा में उनकी गतिविधियां भी वन्यजीव प्रेमियों के लिए उत्सुकता का विषय बनी हुई है.

पांडूपोल-टहला मार्ग पर अक्सर होते हैं बाघों के दीदार

महंत रोहित ने बताया कि पांडूपोल हनुमान मंदिर के आसपास और वहां से टहला जाने वाले मार्ग पर आते-जाते समय कई बार बाघों के दीदार हो जाते हैं. हालांकि, दिवाली के दिन बाघिन ST-30 को सुरक्षा दीवार पर इस तरह बेफिक्र होकर टहलते देखना उनके लिए भी यादगार अनुभव रहा. सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या और नए शावकों के बड़े होने से वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह है. जंगल में बाघों की मौजूदगी न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, बल्कि सरिस्का में वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है. दिवाली के दिन सामने आया बाघिन ST-30 का यह वीडियो एक बार फिर सरिस्का के जंगलों की खूबसूरती और वन्यजीवों की बेफिक्र दुनिया की झलक दिखा रहा है.



Source link