Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए भीषण कार हादसे में हरियाणा के जींद जिले के छह लोगों की मौत हो गई. पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह हुए कार हादसे में हरियाणा के छह लोगों की मौत हो गई.
जींद. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह हुए कार हादसे में हरियाणा के छह लोगों की मौत हो गई. पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागाहेड़ी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लाइट पोल से टकरा गई और फिर इसमें आग लग गई. मरने वालों में बच्चा और महिला भी शामिल है. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है.
बताया जा रहा है कि हाईवे पर 120 की रफ्तार में ऑरा कार पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर डिवाइर तोड़ते हुए दूसरे लेन में जाकर पलट गई. कार में सवार सभी छह लोग हरियाणा के जींद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और छह लोगों के शवों को बाहर निकला. आग इतनी भीषण थी कि सभी शव बुरी तरह जल चुके थे. .
बताया जा रहा है कि सीएनजी कार में सवार सभी लोग जींद से हरिद्वार की ओर जा रहे थे. जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क पर पलट गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी खाक हो गई. एसपी देहात संजय महाडिक और सीओ फुगाना भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के बारे में जांच की.