10 आउटलेट, एक साथ बंद… कानपुर के रेव मोती फूड कोर्ट पर क्यों हुई बड़ी कार्रवाई?

10 आउटलेट, एक साथ बंद… कानपुर के रेव मोती फूड कोर्ट पर क्यों हुई बड़ी कार्रवाई?


Last Updated:

Kanpur Food Department Action : चमकते आउटलेट के पीछे खाद्य सुरक्षा के मानकों की किस तरह अनदेखी हो रही है, सोमवार को हुई खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में इसकी तस्वीर सामने आ गई. ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत दूसरे जिलों की 38 टीमों ने शहर के 52 फूड यूनिट और रेस्टोरेंट की जांच की. 

Zoom

कानपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई.

कानपुर : तुकाराम मुंढे का नाम सभी ने सुन रखा है. उनकी कार्रवाई से हर कोई डरता है. यहां तक कि एक बार अदालत की कैंटीन भी वह बंद करा थी. अब उन्हीं की तर्ज पर कानपुर के मॉल में एक्शन लिया गया है. यहां खाने के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है. खाद्य विभाग की 38 टीमों ने 52 स्थान पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान कहीं बासी खाना मिला, तो कहीं वेज और नॉनवेज के लिए एक ही बर्तनों का इस्तेमाल होता मिला. जांच में गंदगी और कीड़ों का संक्रमण भी सामने आया है.

लखनऊ से आई खाद्य विभाग की 38 टीमों ने 52 फास्ट फूड रिटेल चेन एवं रेस्टोरेंट यूनिट्स पर की छापेमारी ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत कानपुर के मॉल और रेस्टोरेंट में छापेमारी की. जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई की तस्वीर सामने आती गई. रेव मोती के फूड कोर्ट के सभी 10 आउटलेट बंद कराए गए.

सैफियर मॉल स्थित ला पीनोज पिज्जा में कीड़ों का संक्रमण मिला. वेज और नॉनवेज के लिए एक ही बर्तनों के इस्तेमाल की बात सामने आई. खराब गुणवत्ता का पनीर मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया गया. वहीं बिरयानी क्वीन में आटे में कीड़े मिले. तेल और खाना बनाने वाली जगह पर भी भारी गंदगी मिली. कई जगह खाद्य सामग्री अस्वच्छ वातावरण में रखी मिली. यानी जिस खाने पर ग्राहक भरोसा करके पैसे खर्च कर रहे थे, उसकी साफ-सफाई और गुणवत्ता पर ही सवाल खड़े हो गए.

एक फूड कोर्ट में गंदगी और दूषित वातावरण मिलने पर वहां संचालित सभी 10 प्रतिष्ठानों को सुधार होने तक बंद करा दिया गया.



Source link