सीबीएसई 10वीं-12वीं में ऐसे मिलेंगे इंटर्नल मार्क्स, स्कूलों के लिए जारी हुआ मार्किंग फॉर्मेट cbse board exam 2027 class 10 12 internal assessment ma

सीबीएसई 10वीं-12वीं में ऐसे मिलेंगे इंटर्नल मार्क्स, स्कूलों के लिए जारी हुआ मार्किंग फॉर्मेट cbse board exam 2027 class 10 12 internal assessment ma


Last Updated:

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के लिए इंटरनल असेसमेंट, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट मार्क्स का विषयवार फॉर्मेट जारी किया है. जानें किस विषय में कितने अंक मिलेंगे और स्कूलों के लिए क्या हैं नए निर्देश

Zoom

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने 5 नवंबर को सर्कुलर जारी किया था.

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने एकेडमिक सेशन 2026-27 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन का डिटेल फॉर्मेट जारी किया है. इसका उद्देश्य स्कूलों को प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड करते समय होने वाली गलतियों से बचाना है. बोर्ड ने 5 नवंबर 2026 को जारी सर्कुलर में अलग-अलग विषयों के लिए थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंकों की जानकारी दी है.

बोर्ड के मुताबिक, कई बार स्कूलों की ओर से प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक अपलोड करने में गलतियां हो जाती हैं. इससे स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड में विसंगतियां पैदा होने की आशंका रहती है. नए निर्देशों का मकसद मूल्यांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाना और ऐसी गलतियों को रोकना है.

इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं और इंटरनल असेसमेंट के लिए दो चरण निर्धारित किए हैं.

  • विंटर-बाउंड स्कूल: 11 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक.
  • रेगुलर स्कूल: 1 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक.

बोर्ड ने स्कूलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

10वीं में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन

कक्षा 10वीं के प्रमुख विषयों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 80 अंक थ्योरी परीक्षा के लिए और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित हैं. हालांकि, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वाले विषयों में अंक वितरण अलग है.

  • साइंस: 80 अंक थ्योरी और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट.
  • मैथ्स (बेसिक और स्टैंडर्ड): 80 अंक थ्योरी और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट.
  • होम साइंस: 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल.
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन: 50 अंक थ्योरी और 50 अंक प्रैक्टिकल.
  • पेंटिंग: 30 अंक थ्योरी, 50 अंक प्रैक्टिकल और 20 अंक इंटरनल असेसमेंट.
  • एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस: 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रोजेक्ट असेसमेंट.

कक्षा 12वीं का पैटर्न

कक्षा 12वीं के लिए भी बोर्ड ने विषयवार मूल्यांकन प्रारूप जारी किया है. अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर और कई भाषा विषयों में 80 अंक थ्योरी तथा 20 अंक इंटरनल असेसमेंट के लिए निर्धारित हैं. वहीं, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल के होंगे. भूगोल और मनोविज्ञान में भी यही अंक वितरण लागू होगा. इतिहास और राजनीति विज्ञान में 80 अंक थ्योरी तथा 20 अंक प्रोजेक्ट के लिए निर्धारित हैं. बिजनेस स्टडीज और अकाउंटेंसी में भी 80:20 का पैटर्न रहेगा. कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज में 70 अंक थ्योरी और 30 अंक प्रैक्टिकल के होंगे. CBSE ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक 100 होंगे. स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट आयोजित करने से पहले संबंधित विषय का निर्धारित अंक वितरण जरूर देखें. इससे 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.



Source link