Last Updated:
Delhi NCR School Closed News: दिवाली की छुट्टियां खत्म होने के बाद दिल्ली-NCR में बच्चों के स्कूल जाने को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. इसकी वजह पढ़ाई नहीं बल्कि राजधानी की जहरीली हवा है.प्रदूषण के कारण CAQM ने GRAP-3 लागू कर दिया है और दिल्ली समेत पांच NCR जिलों में पांचवीं तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड क्लास का विकल्प अनिवार्य किया गया है. सवाल यह है कि क्या स्कूल बंद रहेंगे? फिलहाल सभी स्कूलों को बंद करने का कोई सामान्य आदेश नहीं है
Delhi School News, Delhi School Holiday 2026: दिवाली के बाद प्रदूषण ने बढ़ाई बच्चों की परेशानी.
Delhi NCR School Closed News: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.पटाखों के धुएं, वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच राजधानी की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है.हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण यानी GRAP-3 लागू कर दिया है.इसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है.दिल्ली में पांचवीं कक्षा तक के स्टूडेंटस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई यानी हाइब्रिड मोड की व्यवस्था लागू की गई है.
इसी बीच अभिभावकों ने नवंबर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 से 15 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई है.पैरेंट्स का कहना है कि हर साल नवंबर में प्रदूषण बढ़ने के बाद स्कूलों को लेकर अचानक फैसले लिए जाते हैं.इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है.ऐसे में सरकार को पहले से छुट्टियों या ऑनलाइन क्लास का कैलेंडर तैयार करना चाहिए हालांकि अभी 10 से 15 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का कोई सामान्य सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है.ऐसे में अभिभावकों के लिए यह समझना जरूरी है कि GRAP-3 लागू होने के बाद स्कूलों के लिए क्या नियम हैं और किन कक्षाओं के बच्चों को घर से पढ़ाई करने का विकल्प मिला है।
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में बढ़ा प्रदूषण
दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी का असर दिल्ली की हवा पर साफ दिखाई दे रहा है.रविवार शाम पटाखे जलने के साथ ही राजधानी के कई इलाकों में धुएं और धुंध की चादर दिखाई देने लगी.लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग इलाकों में पटाखों के धुएं की गंध आने और दृश्यता कम होने की शिकायतें भी कीं.रविवार शाम सात बजे दिल्ली का तत्कालिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 371 दर्ज किया गया.यह बहुत खराब श्रेणी में आता है.वहीं पूरे दिन का औसत AQI 376 रहा, जबकि शनिवार को यह 369 दर्ज किया गया था.यानी दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले और बढ़ गया.
शाम सात बजे तक दिल्ली के 59 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 19 केंद्रों पर AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था.सात केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में थी जबकि बाकी 33 केंद्रों पर बहुत खराब हवा दर्ज की गई.सबसे खराब स्थिति जहांगीरपुरी की रही जहां AQI 460 तक पहुंच गया था.9 नवंबर की सुबह CAQM के आधिकारिक डैशबोर्ड पर उपलब्ध आंकड़े में दिल्ली का AQI 372 दर्ज किया गया.यह बहुत खराब श्रेणी में है.CPCB के मानकों के मुताबिक AQI 301 से 400 के बीच होने पर हवा बहुत खराब और 401 से 500 के बीच होने पर गंभीर मानी जाती है.