माधव नगर अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव, व्यवस्था का लिया जायजा, कैंसर पीड़ित को दी 2 लाख की आर्थिक मदद

माधव नगर अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव, व्यवस्था का लिया जायजा, कैंसर पीड़ित को दी 2 लाख की आर्थिक मदद


Last Updated:

दीपावली पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक उज्जैन के माधव नगर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं. कैंसर पीड़ित एक मरीज को इलाज के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी.

Zoom

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव माधव नगर अस्पताल में मरीजों से बात करते हुए

उज्जैन. दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक माधव नगर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कैंसर से पीड़ित एक मरीज से विशेष रूप से मुलाकात की और उपचार के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

मुख्यमंत्री ने अन्य मरीजों से भी बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने मरीजों के बीच दीपावली का पर्व मनाते हुए मिठाई और फुलझड़ियां भी वितरित की.

चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी की मुलाकात
अस्पताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर माधव नगर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नवीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. अस्पताल में लगातार निर्माण कार्य जारी है, ताकि सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. मुख्यमंत्री ने अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी मुलाकात की.

सेवा कार्यों की सराहना की
उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वास्थ्यकर्मी त्योहारों के बावजूद लगातार मरीजों की सेवा में जुटे हुए हैं. उनका यह समर्पण सराहनीय है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का त्योहार है. आज मरीजों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाई और उनका हालचाल जाना. इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा.



Source link