‘पहले समझा तितली, निकला खौफनाक जीव’, महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में मिला दुर्लभ केसरिया चमगादड़

‘पहले समझा तितली, निकला खौफनाक जीव’, महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में मिला दुर्लभ केसरिया चमगादड़


Last Updated:

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में एक ऐसा जीव मिला जिसे देखकर लोग पहले तितली समझ बैठे. सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ले में एडवोकेट प्रकाश बाउलेकर के घर पर दिखाई दिए इस अनोखे जीव का रंग चमकीला केसरिया था. शरीर पर मौजूद मुलायम बालों ने इसे और भी अलग बना दिया. जब वन्यजीव बचाव दल के सदस्य दीपक शशिकांत दुतोंडकर ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह चमगादड़ की दुर्लभ प्रजाति है. उन्होंने बिना नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित पकड़ा और उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल जगह पर छोड़ दिया. पश्चिमी घाट में इस अनोखे चमगादड़ का मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. (सभी फोटो News18 मराठी)

न्यूज18 मराठी
कभी-कभी प्रकृति ऐसे जीवों से सामना करा देती है जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में भी कुछ ऐसा ही हुआ. सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ले में एक घर के पास बेहद अनोखा जीव दिखाई दिया. उसका चमकीला केसरिया रंग और शरीर पर मौजूद मुलायम बाल देखकर लोगों को लगा कि शायद कोई बड़ी तितली है. लेकिन जब करीब से इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह तितली नहीं बल्कि चमगादड़ की एक दुर्लभ प्रजाति है. इस अनोखे जीव को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए. पश्चिमी घाट की जैव विविधता एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link