Himachal News: अस्पताल ले जाते समय बेटे की सांसें थमीं, घर पहुंचते ही सदमे में मां ने भी तोड़ दिया दम

Himachal News: अस्पताल ले जाते समय बेटे की सांसें थमीं, घर पहुंचते ही सदमे में मां ने भी तोड़ दिया दम


Last Updated:

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले 63 साल के बेटे की मौत की गम में 85 साल की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया. दरअसल, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी बलदेव सिंह की मौत हो गई थी, और बेटे का शव घर पहुंचते ही 85 वर्षीय बुजुर्ग मां ज्ञान देवी सदमा सहन नहीं कर सकीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

Zoom

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां ने भी तोड़ दिया दम. (AI Image)

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में भावुक करने वाली खबर आई है. एक बुजुर्ग मां अपने बेटे की मौत की गम में दुनिया को अलविदा कह दिया. मामला बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले समोह गांव की है. एक ही परिवार में कुछ ही घंटों के भीतर मां और बेटे की मौत हो गई. इस सनसनीखेज और दुखद हादसे ने दीपावली की सारी खुशियों को मातम और सन्नाटे में बदल दिया है, जिससे पूरा गांव गहरे सदमे में है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बलदेव सिंह (63) एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे. शनिवार की सुबह उन्हें अचानक सांस लेने में भारी तकलीफ महसूस हुई. परिवार के लोगों ने बिना एक पल गंवाए उन्हें तुरंत बड़सर अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाया. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल की ओर चल पड़े, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

बेटे की अर्थी घर पहुंचते ही मां को लगा गहरा सदमा
दर्दनाक वाकया यहीं नहीं थमा. जब बलदेव सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास समोह गांव पहुंचा, तो घर में चीख-पुकार मच गई. बलदेव सिंह की 85 वर्षीय बुजुर्ग माता ज्ञान देवी अपने जवान हो चुके बेटे की अर्थी देखकर बुरी तरह टूट गईं. बेटे की मौत का यह गहरा सदमा उनकी वृद्ध मां सहन नहीं कर पाईं और शव घर पहुंचते ही वे अहोश होकर गिर पड़ीं. बेटे के वियोग में लगातार फफक-फफक कर रो रही ज्ञान देवी की हालत कुछ ही पलों में बेहद गंभीर हो गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले मां ने भी तोड़ा दम
माता ज्ञान देवी को अत्यधिक रोने और सदमे के कारण सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में तुरंत अस्पताल लेकर भागे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्ञान देवी को भी मृत घोषित कर दिया. शनिवार सुबह शुरू हुआ यह दुखों का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक मां की मौत के साथ और अधिक गहरा गया. कुछ ही घंटों के भीतर घर से दो अर्थियां उठने से पूरा इलाका स्तब्ध रह गया.

गांव के श्मशान घाट पर हुआ गमगीन अंतिम संस्कार
एक ही दिन और कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुई मां-बेटे की इन दो आकस्मिक मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. शनिवार शाम को ही गांव के श्मशान घाट पर मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बलदेव सिंह के परिवार में उनके दो बेटे हैं, जिनमें छोटा बेटा घर पर ही रहता है जबकि बड़ा बेटा विदेश के बहरीन में रहकर नौकरी करता है. त्योहार के दिन हुई इस अप्रत्याशित त्रासदी ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं.



Source link