Last Updated:
Bhastrika Pranayama : भस्त्रिका प्राणायाम को सर्दियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें तेजी से सांस ली और छोड़ी जाती है. लोकल 18 से ऋषिकेश के योगाचार्य दिनेश बताते हैं कि प्राणायाम योग का एक जरूरी हिस्सा है. भस्त्रिका प्राणायाम को ‘अग्नि श्वास’ भी कहा जाता है. इस प्राणायाम में नाक से तेजी से सांस अंदर ली जाती है और बाहर छोड़ी जाती है. इससे शरीर में गर्माहट महसूस होती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम एक्टिव रहता है. योगाचार्य दिनेश के मुताबिक, लेकिन भस्त्रिका प्राणायाम हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं. अस्थमा या सांस से जुड़ी गंभीर समस्या वाले लोगों को भी यह प्राणायाम नहीं करना चाहिए.
ऋषिकेश. सर्दियों में ठंड से बचने और शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए लोग कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं. योग और प्राणायाम भी इनमें से एक है. भस्त्रिका प्राणायाम को सर्दियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें तेजी से सांस लेने और छोड़ने की प्रोसेस होती है, जिससे शरीर में गर्माहट महसूस होती है और सांस से जुड़ी मांसपेशियां भी एक्टिव रहती हैं. लोकल 18 से ऋषिकेश के योगाचार्य दिनेश बताते हैं कि प्राणायाम योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें सांस लेने और छोड़ने की प्रोसेस को एक खास तरीके से नियंत्रित किया जाता है. नियमित रूप से प्राणायाम करने से मन को शांत रखने, तनाव कम करने और सांस लेने की क्षमता बेहतर बनाने में मदद मिलती है. इसे ‘अग्नि श्वास’ भी कहा जाता है. इस प्राणायाम में नाक से तेजी से सांस अंदर ली जाती है और बाहर छोड़ी जाती है. इस दौरान पेट भी सांस के साथ अंदर-बाहर होता है. इससे शरीर में गर्माहट महसूस होती है और रेस्पिरेटरी सिस्टम एक्टिव रहता है.
फेफड़ों की मांसपेशियां एक्टिव
सर्दियों में भस्त्रिका प्राणायाम करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में ठंड के कारण लोग अक्सर सुस्ती और थकान महसूस करते हैं. भस्त्रिका करते समय तेजी से सांस अंदर ली जाती है और बाहर छोड़ी जाती है, जिससे शरीर में गर्माहट महसूस होती है. इसे रोजाना करने से फेफड़ों की मांसपेशियां एक्टिव रहती हैं, सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है और शरीर एक्टिव हो जाता है. इसके अलावा यह मन को शांत रखने, तनाव कम करने और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है.
मिर्गी वालों के लिए खतरनाक
योगाचार्य दिनेश के मुताबिक, लेकिन भस्त्रिका प्राणायाम हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं. खासकर हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इसे नहीं करना चाहिए, क्योंकि तेजी से सांस लेने की वजह से शरीर पर दबाव पड़ता है. अस्थमा, सीओपीडी या सांस से जुड़ी गंभीर समस्या वाले लोगों को भी यह प्राणायाम नहीं करना चाहिए. जिन लोगों को हाल ही में हार्ट अटैक आया हो, मिर्गी की समस्या हो या चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत रहती हो, उन्हें भी इसे नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी भस्त्रिका करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. पेट का अल्सर या हर्निया जैसी समस्या होने पर भी इसे नहीं करना चाहिए. दरअसल, इस प्राणायाम में सांस तेजी से अंदर-बाहर की जाती है, जिससे कुछ लोगों को चक्कर, घबराहट या सांस लेने में परेशानी हो सकती है.