नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में रविवार, 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा. यह सत्र दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा. इससे पहले प्री-ओपन सेशन दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा. मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ ही नए संवत 2083 की शुरुआत होगी. इस दौरान निवेशक लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर शेयरों की खरीद-बिक्री करेंगे.
November 8, 202614:33 IST
निफ्टी मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी
मुहूर्त ट्रेडिंग में ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी ऑटो में आधा फीसदी की तेजी आई है और यह 27,949.85 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 29,381.60 पर है. निफ्टी FMCG 0.28 फीसदी, निफ्टी IT 0.24 फीसदी और निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.84 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी मेटल 1.19 फीसदी चढ़गया है तो निफ्टी फार्मा में 1.20 फीसदी की तेजी आई है.
November 8, 202614:32 IST
SBI लाइफ, इंडिगो और भारती एयरटेल समेत ये शेयर में गिरावट
मुहूर्त ट्रेडिंग के शुरुआती कारोबार में कुछ बड़े शेयरों में गिरावट देखने को मिली. SBI लाइफ इंश्योरेंस 0.62% गिरकर 1,772.90 रुपये पर आ गया. वहीं, इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 0.55% फिसलकर 5,445.70 रुपये पर कारोबार करते दिखे. भारती एयरटेल में 0.51%, इंफोसिस में 0.26% और एक्सिस बैंक में 0.05% की गिरावट दर्ज की गई.
November 8, 202614:29 IST
बाजार में तेजी के बावजूद 2.58% चढ़ा इंडिया VIX
मुहूर्त ट्रेडिंग के शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी के बावजूद इंडिया VIX में बढ़त दर्ज की गई. बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान बताने वाला इंडिया VIX 2.58% चढ़कर 17.92 पर पहुंच गया. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, अलग-अलग सेक्टर के इंडेक्स में भी खरीदारी देखने को मिली.
November 8, 202614:29 IST
किन शेयर्स में तेजी
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है. बाजार में कुल 2,264 शेयरों में तेजी रही, जबकि 612 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. सेक्टर के लिहाज से मेटल, फार्मा और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली. निफ्टी के टॉप गेनर्स में टाटा स्टील, सन फार्मा और हिंडाल्को शामिल रहे. संवत 2083 की शुरुआत के मौके पर आयोजित यह विशेष ट्रेडिंग सत्र दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा.
November 8, 202614:25 IST
सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
दिवाली के मौके पर रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. प्री-ओपन सेशन के अंत में दोपहर 2:16 बजे सेंसेक्स 271.32 अंक यानी 0.33% चढ़कर 81,299.34 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 40.10 अंक की बढ़त के साथ 25,070.45 पर रहा. बाजार में खरीदारी का रुझान देखने को मिला. कुल 1,614 शेयरों में तेजी रही, जबकि 745 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.
November 8, 202614:24 IST
मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपन सेशन
दिवाली के मौके पर रविवार, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 2,170.83 अंक यानी 2.68% की बढ़त के साथ 83,198.85 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 95.95 अंक यानी 0.38% चढ़कर 25,126.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. यह तेजी बाजार में निवेशकों के मजबूत उत्साह को दिखाती है.