Last Updated:
Diwali Rangoli Design: सिर्फ दीया ही नहीं रंगोली भी दीपावली का अहम हिस्सा है. इस दिन लगभग हर घर के आंगन और दरवाजे पर खूबसूरत रंगोली डिजाइन देखने के लिए मिलते हैं. ऐसे में यदि आप अपने घर के लिए कुछ यूनिक और सुंदर डिजाइन खोज रहे हैं, तो यहां ये 6 डिजाइन देख सकते हैं. खासबात है कि ये डिजाइन सिर्फ मां लक्ष्मी के प्रिय चीजों को प्रतिबिंब है, जो शुभता के लिए जाने जाते हैं.
कमल मां लक्ष्मी को अति प्रिय है, ऐसे में ये डिजाइन आपके मुख्य द्वार के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस डिजाइन में ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये कम रोशनी में भी आंगन की रौनक को बढ़ाता है. यदि आप इसके चारों और दिया रखते हैं, तो एक एस्थेटिक व्यू भी क्रिएट होता है.
मोर के पंख और कमल का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा होता है. इसे आप रंगोली से भी अपने आंगन में खूबसूरती से बना सकते हैं. यदि आप छोटा लेकिन आर्टिस्टिक डिजाइन खोज रहे हैं, तो ये रंगोली आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके बीचोबीच दिया भी रख सकते हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.
ये रंगोली बहुत सुंदर और आकर्षक है. इसका डिजाइन गोल आकार में बनाया गया है. इसके बीच में पीले रंग का सुंदर फूल बना है. उसके चारों ओर हरे, गुलाबी, पीले और नारंगी रंगों से कई फूल और पंखुड़ियां बनाई गई हैं. बाहरी किनारों पर भी रंग-बिरंगे फूल और पत्तियां सजाई गई हैं. ये रंगोली भारतीय संस्कृति, सुंदरता, प्रेम और खुशियों का प्रतीक है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोर वाले रंगोली डिजाइन बड़े आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए लंबे समय से बनाए जाते रहे हैं. ऐसे में ये मोर रंगोली डिजाइन खूबसूरत रंगों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन का उदाहरण है. ये मंडला डिजाइन है जिसके सेंटर में बड़ा सा मोर अपने पंख फैलाए नजर आ रहा है. इसके चारों ओर कमल के गुलाबी फूल और हरी पत्तियों की बेला है. दीए को बीच में रखने के बजाए चारों कोनों पर रखा गया है, जो इसे एक खूबसूरत और कंप्लीट लुक दे रहे हैं.
हाथी को शुभ माना जाता है. ऐसे में ये रंगोली दिवाल के दिन बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है. हालांकि इसे परफेक्ट और साफ-सथूरे तरीके से बनाने के लिए पहले फर्श पर चॉक से डिजाइन को बनाएं और इसके बाद इसमें रंगों को भरें. यदि आप पारंपरिक और थोड़ा यूनिक रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो ये रंग-बिरंगे हाथी आपके आंगन को एक अलग लुक देने के लिए बिल्कुल सही हैं.
कहा जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी घर आती हैं, ऐसे में ये डिजाइन मुख्य दरवाजे पर बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है. ये प्रतीक है कि मां लक्ष्मी का आपके घर में प्रवेश हुआ है. इसके साथ ही यदि आप आसान और कम समय में बन जाने वाला डिजाइन खोज रहे हैं, तो ये इस नजरिए से भी बेस्ट ऑप्शन है.