UPSC Free Coaching: IAS-PCS बनने में नहीं आड़े आएगी महंगी फीस, 1000 कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री कोचिंग

UPSC Free Coaching: IAS-PCS बनने में नहीं आड़े आएगी महंगी फीस, 1000 कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेगी फ्री कोचिंग


Last Updated:

UPSC Free Coaching : पंजाब सरकार ने UPSC और PCS की तैयारी करने वाले 1000 कॉलेज स्टूडेंट्स को मुफ्त कोचिंग देने का फैसला किया है. इस योजना के तहत सरकारी कॉलेजों के 750 और निजी कॉलेजों के 250 छात्रों का चयन होगा. जानिए फ्री कोचिंग में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और कौन उठा सकेगा इसका लाभ.

Zoom

UPSC Coaching :फ्री कोचिंग सुविधा प्राइवेट कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए भी है.

UPSC Free Coaching : सिविल सर्विसेज की महंगी कोचिंग फीस के चलते कई युवा IAS-PCS अफसर बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते हैं. इसके मद्देनजर पंजाब सरकार ने सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग सुविधा का फैसला लिया है. यूपीएससी सिविल सर्विसेज और पंजाब सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले 1000 कॉलेज स्टूडेंट्स को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को महंगी कोचिंग या बड़े शहरों में जाने के बिना, सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद करना है. PTI के अनुसार, एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए सरकारी कॉलेजों से 750 और निजी कॉलेजों से 250 छात्रों का चयन किया जाएगा. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं. इस योजना से ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों के छात्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है, खासकर उन लोगों को जो निजी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते.

फ्री कोचिंग में क्या-क्या शामिल होगा?

चयनित छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी के अलग-अलग चरणों में मदद मिलेगी. इस कार्यक्रम में शामिल होंगे:

  • लाइव इंटरैक्टिव क्लास और रिकॉर्ड किए गए लेक्चर.
  • स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज.
  • उत्तर-लेखन (आंसर-राइटिंग) का अभ्यास और उसका मूल्यांकन.
  • पर्सनलाइज्ड मेंटरशिप और डाउट-क्लियरिंग सेशन.
  • इंटरव्यू की तैयारी और मार्गदर्शन.

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आर्थिक तंगी या छात्र के रहने की जगह, उनके करियर के लक्ष्यों में रुकावट नहीं बननी चाहिए पंजाब के हर युवा का कोई न कोई सपना होता है. किसी का सपना इसलिए नहीं रुकना चाहिए कि उसका परिवार कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकता, या वह किसी कोचिंग सेंटर से बहुत दूर रहता है. हम चाहते हैं कि पंजाब के बच्चे बिना किसी सीमा के सपने देखें और उन्हें पता हो कि उनकी सरकार उनके साथ खड़ी है. उन्होंने आगे कहा कि ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ का मकसद सिर्फ क्लासरूम को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि छात्रों के लिए बेहतर अवसर पैदा करना भी है.



Source link