Pakistan Diwali Wishes for Hindu: पाकिस्तान से आई हिंदुओं के लिए बधाई दिवाली पर शहबाज का लंबा-चौड़ा मैसेज आतंकियों को पालने वाले कर रहे भाईचारे की बात

Pakistan Diwali Wishes for Hindu: पाकिस्तान से आई हिंदुओं के लिए बधाई दिवाली पर शहबाज का लंबा-चौड़ा मैसेज आतंकियों को पालने वाले कर रहे भाईचारे की बात


Deepawali Wishes From Pakistan: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को दीपावली के मौके पर अचानक अपने देश के हिंदू समुदाय की याद आ गई. उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं, बल्कि दुनियाभर के हिंदू समुदाय को भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं. अपने संदेश में उन्होंने दीपावली को नफरत और असहिष्णुता के अंधकार पर रोशनी की जीत का प्रतीक बताते हुए पूरी दुनिया के हिंदुओं को दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की बात भी कही.

शहबाज शरीफ का ये संदेश शुभकामना कम और सफाई ज्यादा लग रहा था. अंदरूनी क्लेश से गुजर रहे पाकिस्तान में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में बताने की जरूरत नहीं है. इसी बीच शहबाज शरीफ ने लिखा कि पाकिस्तान का हिंदू समुदाय देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान का अहम हिस्सा है. उन्होंने अल्पसंख्यकों के धार्मिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने का भरोसा भी दिलाया. शहबाज शरीफ के इस संदेश के साथ एक बड़ा सवाल भी खड़ा होता है। क्या पाकिस्तान में हिंदू समुदाय वास्तव में उतनी ही सुरक्षा, आजादी और सम्मान के साथ रह रहा है, जितना प्रधानमंत्री अपने संदेश में दावा कर रहे हैं?



Source link