लखनऊ : दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के 52 PCS अधिकारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. शासन ने 7 नवंबर 2026 को इन अधिकारियों को चयन वेतनमान में प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है. इसके तहत अधिकारियों का ग्रेड पे 6600 रुपये से बढ़ाकर 7600 रुपये कर दिया गया है. अब इन्हें वेतनमान के लेवल-12 का लाभ मिलेगा. प्रमोशन का फायदा अधिकारियों को उनके मौजूदा पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से दिया जाएगा.
इस प्रमोशन सूची में 2012, 2013 और 2014 बैच के PCS अधिकारी शामिल हैं. वर्ष 2012 बैच के सुशील प्रताप सिंह और रजनीश कुमार मिश्र को भी चयन वेतनमान का लाभ मिला है.
2013 बैच के इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
2013 बैच के हिमांशु कुमार गुप्ता, राजेश कुमार यादव-I, जुबेर बेग, अमित कुमार भट्ट, ममता मालवीय, राहुल यादव, विनीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, रामजी मिश्र, शिव प्रताप शुक्ला, वंदना त्रिवेदी, त्रिभुवन, सृष्टि धवन, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूजा मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप, सलिल कुमार पटेल, रत्न प्रिया, मुहम्मद मोइनुल इस्लाम, अमिताभ यादव, माया शंकर यादव, गरिमा सिंह, राजेश कुमार-पंचम और अमित कुमार-II को प्रमोशन मिला है.
2014 बैच के 25 अधिकारियों का भी बढ़ा वेतनमान
वहीं, 2014 बैच के अमिताभ रंजन श्रीवास्तव, दिनेश, गौरव श्रीवास्तव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, शशि भूषण राय, दीपाली भार्गव, विनय कुमार सिंह-II, अभय कुमार पाण्डेय-II, अमित कुमार, विवेक चतुर्वेदी, सुनील कुमार यादव, ज्योत्सना यादव, शिशिर कुमार, पूर्णिमा सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह-II, वंदिता श्रीवास्तव-II, प्रतिपाल चौहान, मीनू राणा, विकास कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव-II, महेंद्र पाल सिंह-II, प्रदीप कुमार-II, सुनीन्द्र सुधाकरन, प्रदीप वर्मा और ललित कुमार को चयन वेतनमान में प्रमोशन दिया गया है.
अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनात हैं अधिकारी
प्रमोशन पाने वाले PCS अधिकारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विभागों में तैनात हैं. इनमें अपर जिलाधिकारी (ADM), अपर आयुक्त, सचिव, उप निदेशक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी शामिल हैं. शासन के आदेश के मुताबिक, इन सभी को लेवल-11 से लेवल-12 में प्रमोट किया गया है. संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है.