दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने 5 महीने बाद किया जुड़वा बेटों का नामकरण, दिवाली से ठीक पहले बताया खास मतलब

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने 5 महीने बाद किया जुड़वा बेटों का नामकरण, दिवाली से ठीक पहले बताया खास मतलब


Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बने हैं. इस साल मई में कपल ने अपने जुड़वा बेटों का स्वागत किया. विवेक और दिव्यांका अक्सर अपने पोस्ट और ब्लॉग्स में बेटों की झलक दिखाते हैं लेकिन कपल ने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है.

नई दिल्ली. दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने कुछ समय पहले बताया था कि वो जल्द ही अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण करने वाले हैं. दिवाली से ठीक पहले कपल ने अपने बच्चों का नामकरण किया. उन्होंने फैंस के साथ अपने बेटों का नाम और इसका खूबसूरत मतलब शेयर किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने शादी के 10 साल बाद इस साल मई में पेरेंटहुड एंजॉय किया. उनके घर किलकारी गूंजी जिसकी खुशी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की थी. कपल ने अपने ब्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी अपडेट दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

बच्चों के जन्म के बाद से दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने बच्चों की हर डिटेल शेयर करते हैं. कपल ने अपने ब्लॉग्स में हमेशा से अपने बच्चों को T1 और T2 नाम से बुलाया. उनके नाम का मतलब ट्विन 1 और ट्विन 2 था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा कर दिया है. कपल ने बताया कि उन्होंने T1 का नाम दैविक और T2 का नाम वैदविक रखा है. कपल ने अपने परिवारवालों को बच्चे का नाम का खुलासे करने के लिए एक पजल सॉल्व करने दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

उन्होंने अपने यूट्यूब पर ब्लॉग शेयर कर दिखाया कि उन्होंने परिवारवालों को पजल सॉल्व करने के लिए कहा और फिर खुलासा किया कि उन्होंने T1 का नाम दैविक और T2 का नाम वैदविक रखा है. दोनों ने इन नामों का मतलब भी बताया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के घर बेटे के जन्म के बाद से ही परिवार में खुशियों का माहौल है. दोनों ने अपने बेटे का नाम दैविक रखा है. हाल ही में दिव्यांका ने बेटे के नाम के पीछे की सोच और उसके व्यक्तित्व से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि बेटे का नाम चुनते समय उसके स्वभाव और खासियतों को भी ध्यान में रखा गया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

दिव्यांका ने बताया कि दैविक का व्यक्तित्व काफी मजबूत है और उसमें बचपन से ही अपने पिता विवेक दहिया जैसी खूबियां नजर आती हैं. अभिनेत्री ने बेटे के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह बहुत छोटा था, तब भी उसकी पकड़ काफी मजबूत हुआ करती थी. वह अपनी छोटी-सी मुट्ठी से माता-पिता की उंगलियों को मजबूती से पकड़ लेता था. दिव्यांका के मुताबिक, बेटे में यह खासियत जन्म से ही दिखाई देने लगी थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

इस बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने कहा, ‘शुरू से ही उसमें एक चीज ज्यादा थी, वह थी ताकत. उसकी पकड़ काफी मजबूत थी. जब वह हमारी उंगलियां पकड़ता था, तो उसकी मजबूती साफ महसूस होती थी’. दिव्यांका ने यह भी बताया कि दैविक में कुछ शारीरिक समानताएं उनकी अपनी हैं. यानी बेटे के व्यक्तित्व में जहां पिता विवेक की मजबूती दिखाई देती है, वहीं उसके कुछ फीचर्स मां दिव्यांका से भी मिलते-जुलते हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

बेटे के नाम को लेकर दिव्यांका की इस बातचीत से साफ है कि दैविक नाम उनके लिए सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और उम्मीदों का भी प्रतीक है. दिव्यांका और विवेक के लिए माता-पिता बनने का यह सफर बेहद खास है और दोनों अपने बेटे के साथ बिताए हर छोटे-बड़े पल को यादगार बना रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी ने दूसरे बेटे वैदविक के नाम का मतलब भी बताया. उन्होंने बताया कि ‘वैद’ का मतलब उपचार करने वाला या हीलर होता है, जबकि ‘द्विक’ का अर्थ दोगुना है. उन्होंने इन दोनों शब्दों को जोड़ते हुए नाम का खास मतलब बताया. उनके मुताबिक, इसका भाव ऐसे व्यक्ति से है, जो खुद को दोगुनी गति से ठीक कर सके. दिव्यांका ने कहा, ‘जो डबल गति से खुद को हील करे’. (फोटो साभार इंस्टाग्राम divyankatripathidahiya)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link