इस हफ्ते चमका सोना, वायदा और सर्राफा बाजार में अचानक क्यों चढ़ा भाव
Last Updated:
Gold Weekly Price : वैश्विक शेयर बाजारों में मची भगदड़ और कच्चे तेल के रेट गिर जाने से इस सप्ताह सोने की कीमतों में उछाल आया है. कच्चे तेल की कीमतों में अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई. सोने ने अगस्त के बाद अपनी सबसे लंबी छलांग लगाई. इंटरनेशनल मार्केट में इस सप्ताह सोने का भाव करीब 4.5 फीसदी उछल गया.
Gold Weekly Price : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,452 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि पिछले सप्ताह के अंत में यह 1,40,054 रुपए था. इससे स्पष्ट है कि सप्ताहभर में सोने की कीमतों में करीब 1 फीसदी की बढ़त रही. (Photo : Canva)
हालांकि शुक्रवार को भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली. दिसंबर डिलीवरी वाला एमसीएक्स सोना वायदा 1,731 रुपए यानी 1.20 फीसदी गिरकर 1,42,364 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.10 फीसदी बढ़कर 1,84,977 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में आई नरमी ने दिवाली से पहले भारत में भौतिक खरीदारी को बढ़ावा दिया. हालांकि अमेरिकी ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका तथा ऊंची उधारी लागत सोने की कीमतों में लंबे समय तक तेजी को सीमित कर सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में इस सप्ताह आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक सेक्टर को लेकर गहराती चिंताएं हैं. टेक शेयरों में आई भारी बिकवाली के चलते सहमे हुए बड़े संस्थागत निवेशकों ने इक्विटी मार्केट से अपनी मोटी पूंजी निकालना शुरू कर दिया. निवेशकों ने अब कमोडिटी मार्केट का रुख किया है और खासकर सोने में पैसा लगा रहे हैं.
वैश्चिक एनर्जी मार्केट में भी उथल-पुथल मची है. अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 104-105 डॉलर प्रति बैरल से सीधे 90 डॉलर के करीब लुढ़क गया. ब्रेंट क्रूड भी फिसलकर 97-98 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में आ गया. कच्चे तेल में सप्ताह भर में आई 12 फीसदी से ज्यादा की इस गिरावट ने महंगाई पर मोर्चे पर राहत दी है.
तकनीकी चार्ट्स के आधार पर विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों के लिए सोने और चांदी के अहम स्तर तय किए हैं. MCX पर सोने के लिए ₹1,43,000 से ₹1,43,700 का दायरा पहला बड़ा रेजिस्टेंस (प्रतिरोध) क्षेत्र है, जबकि ₹1,41,000 से ₹1,40,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है.
वहीं चांदी के लिए ₹1,86,000 से ₹1,88,000 का स्तर कड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है और किसी भी गिरावट की स्थिति में ₹1,78,000 से ₹1,80,000 का दायरा एक मजबूत सपोर्ट के तौर पर काम करेगा.