Unique Temple: राजस्थान के इस कुंड में भाइयों संग स्नान करते थे भगवान राम, 700 साल पुराना है मंदिर का इतिहास

Unique Temple: राजस्थान के इस कुंड में भाइयों संग स्नान करते थे भगवान राम, 700 साल पुराना है मंदिर का इतिहास


होमताजा खबरधर्म

अरावली के जंगल में छिपा है राम कुंड, भगवान राम से जुड़ी है खास मान्यता

Last Updated:

Mount Abu Ram Temple History: राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में भगवान श्रीराम से जुड़ा एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जिसका संबंध उनके वनवास और शिक्षा काल से जोड़ा जाता है. अरावली के जंगलों के बीच स्थित प्राकृतिक राम कुंड के बारे में मान्यता है कि भगवान राम अपने भाइयों के साथ महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान यहां स्नान करने आते थे. नक्की झील के पास सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित इस कुंड तक पहुंचने के लिए पथरीले रास्ते से गुजरना पड़ता है. यहां एक प्राचीन गुफा और छोटा राम मंदिर भी है. वहीं नक्की झील के किनारे बने सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर का इतिहास करीब 700 साल पुराना है. यहां भगवान राम तपस्वी स्वरूप में अकेले विराजमान हैं. मंदिर की स्थापत्य कला और धार्मिक मान्यताएं इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास बनाती हैं.

सिरोही. भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में दीपावली का पर्व मनाया जाता है. आज हम आपको भगवान राम से जुड़े एक ऐसे ऐतिहासिक स्थान के बारे में बताने जा रहे है, जहां भगवान राम ने राम ने अपने भाइयों के साथ स्नान किया था, हम बात कर रहे है सिरोही जिले के हिल स्टेशन आबूराज के राम कुंड की. नक्की झील के सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर अरावली के जंगलों के बीच प्राकृतिक राम कुंड स्थित है. आबूराज को भगवान राम की शिक्षास्थली माना जाता है. माउंट आबू के गौमुख में भगवान राम के कुल गुरु महर्षि वशिष्ठ का आश्रम था. मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने अपने भाइयों के साथ महर्षि वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा लेते समय इस कुंड में स्नान करने आते थे.

इस कुंड तक पहुंचने के लिए कच्चे और पथरीले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है. यहां एक प्राचीन गुफा भी बनी हुई है. जिसमें एक छोटा राम मंदिर बना हुआ है. यहां इस कुंड के पानी को काफी पवित्र माना जाता है. स्थानीय भक्तों की मान्यता है कि कुंड के पानी को शरीर पर लगाने से चर्म रोग ठीक होते हैं. राम कुंड जाने के लिए दिन के समय में ही जानी चाहिए और जंगल में जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए समूह में जाना जरूरी है. नक्की झील के पास होने के कारण यह मंदिर माउंट आबू आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास दर्शनीय स्थल है.

700 वर्ष पुराना है मंदिर का इतिहास

नक्की झील के तट पर बने सर्वेश्वर रघुनाथ मंदिर का इतिहास 700 वर्ष पुराना है. स्थानीय भक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि प्राकृतिक सुंदरता के बीच बने इस मंदिर की खास बात यहां विराजमान भगवान श्रीराम की अनोखी प्रतिमा है. यहां प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ नहीं, बल्कि अकेले तपस्वी रूप में विराजमान हैं. यही विशेषता इस मंदिर को अन्य राम मंदिरों से अलग पहचान देती है. 14वीं शताब्दी में जगद्गुरु रामानंदाचार्य ने इस मंदिर की नींव रखी थी. मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा को स्वयंभू यानी स्वयं प्रकट हुई प्रतिमा माना जाता है. यह मंदिर रामानंद संप्रदाय की तपसी शाखा का उद्गम स्थल भी माना जाता है. आज भी यहां साधु-संत भगवान की सेवा और पूजा करते हैं.

मंदिर की सुंदर बनावट पर्यटकों को करती है आकर्षित

मंदिर की बनावट भी पर्यटकों का खासा ध्यान खींचती है. यह मंदिर बाहर से किसी महल जैसा दिखाई देता है. प्रवेश द्वार के दोनों ओर बनी विशाल मीनारें इसकी सुंदरता बढ़ाती हैं. दीवारों पर बने रंगीन चित्रों में भगवान विष्णु के द्वारपाल जय-विजय, हनुमान और गरुड़ के चित्र खास आकर्षण हैं. मंदिर में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं. यहां राम नवमी पर विशेष पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link