इस मंत्र के बिना अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी पूजा, जानें दिवाली पर सही जाप करने का तरीका और इससे होने वाले फायदे

इस मंत्र के बिना अधूरी मानी जाती है लक्ष्मी पूजा, जानें दिवाली पर सही जाप करने का तरीका और इससे होने वाले फायदे


Last Updated:

Laxmi Puja Mantra: दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का विशेष महत्व है. इस दिन पूजा में मां लक्ष्मी के खास मंत्र “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करना सभी के लिए लाभकारी माना जाता है. इस मंत्र के जाप से जीवन में शांति, सुख-समृद्धि और धन लाभ होता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लक्ष्मी पूजा का मंत्र, जानें जाप की सही विधि और मान्यता (Image-Canva)

Laxmi Puja Mantra: दीपावली के खास मौके पर हर घर में माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा का विधान है. इस दिन धूप-दीप, फूल-माला, मिठाई और पूजा सामग्री के साथ माता का मंदिर सजाया जाता है. इस खास मौके पर माता लक्ष्मी के विशेष मंत्र का जाप बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. पूजा के दौरान भक्त माता का आशीर्वाद पाने के लिए और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र के जाप मात्र से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

क्यों खास है माता लक्ष्मी का ये मंत्र?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को धन, यश, सौभाग्य, सुख-समृद्धि की देवी कहा जाता है. माता लक्ष्मी को समर्पित “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” एक सरल लक्ष्मी मंत्र है. इस मंत्र में आने वाला “श्रीं” माता लक्ष्मी से जुड़ा बीज मंत्र माना गया है. अगर पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप श्रद्धा भाव से किया जाए तो भक्त को न सिर्फ धन बल्कि शांति और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.

कैसे करें इस मंत्र का जाप?

इस मंत्र के जाप से पहले पूजा स्थान को अच्छी तरह साफ कर जल से शुद्ध करें. उसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें. फिर धूप-दीप जलाएं और फूल-ममाला अर्पित करें. इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें.

मंत्र:
ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः.
पूजा में बैठने के बाद आप अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21 या 108 बार इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. अगर फिर भी आपको इसमें कोई ससंदेह है तो अपने निकट में किी पंडित जी से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

क्या सिर्फ मंत्र जाप से पूजा पूरी हो जाती है

नहीं, ऐसा नहीं है मंत्र जाप पूरा करना पूजा का एक हिस्सा है इसके बाद आप विधि विधान से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें, उनको पूजन सामग्री अर्पित करें और फिर आरती करने के बाद भोग लगाएं. उस भोग को प्रसाद स्वरूप अपने परिजनों में वितरित करें. इस तरह आपकी पूजा पूरी मानी जाएगी.



Source link