गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी पर धमाका केस में NIA की एंट्री, संदिग्ध स्कूटी मिलने से मची खलबली, FIR दर्ज


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के मामले में इंदिरापुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विकास सिंह की तहरीर पर एक्सप्लोसिव एक्ट, पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज और बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एनआईए की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-प्रसार किया है. वहीं, घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर एलिवेटेड रोड पर मिली संदिग्ध स्कूटी के मालिक मोमिन से पुलिस पूछताछ कर रही है.

Top Deals Inside

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी पर धमाका केस में NIA की एंट्री, FIR दर्जZoom

गाजियाबाद के पुलिस चौकी में ब्लास्ट मामले की जां अब एनआईए करेगी.

Ghaziabad Police Station Blast Case: गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी परिसर में हुए रहस्यमयी और जोरदार धमाके के मामले में एनएआई की एंट्री हो गई है. साथ ही इंदिरापुरम थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है. चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर विकास सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट (विस्फोटक अधिनियम), सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान (Public Property Damage Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

बीती 6 नवंबर की रात करीब 8:50 बजे वसुंधरा पुलिस चौकी के पिछले हिस्से में एक तेज धमाका हुआ था. इस शक्तिशाली धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि चौकी के कमरों की दीवारों में गहरी दरारें आ गईं, खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए और अंदर रखा अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ फील्ड यूनिट और तमाम जांच एजेंसियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए थे. धमाके के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए एजेंसियां लगातार जुटी हुई हैं.

जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एंट्री
इस मामले की गंभीरता और सुरक्षा मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी एक्शन में आ गई है. एनआईए की एक विशेष टीम ने आज वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. केंद्रीय एजेंसी के आने से इस मामले की जांच का दायरा काफी बड़ा हो गया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस धमाके के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र या असामाजिक तत्वों का हाथ तो नहीं है.

धमाके के पास मिली संदिग्ध स्कूटी का रहस्य
जांच के दौरान पुलिस के सामने एक और नया मोड़ तब आया जब ब्लास्ट स्पॉट से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एलिवेटेड रोड के पास एक संदिग्ध स्कूटी लावारिस हालत में बरामद की गई. इस स्कूटी के मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और कयास लगाए जाने लगे कि शायद इसका संबंध इस धमाके से हो सकता है. स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत इसके रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य तकनीकी माध्यमों से मालिक की सुरागकशी शुरू कर दी थी, जिससे कि मामले की तह तक पहुंचा जा सके.

सामने आया स्कूटी मालिक मोमिन, पुलिस कर रही पूछताछ
जांच आगे बढ़ने पर एलिवेटेड रोड पर मिली संदिग्ध स्कूटी का मालिक मोमिन नाम का एक युवक खुद पुलिस जांच में शामिल होने के लिए सामने आ गया. मोमिन ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी स्कूटी रास्ते में खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह उसे वहीं छोड़कर अपने घर मयूर विहार चला गया था. गाजियाबाद पुलिस इस समय मोमिन को थाने बुलाकर उससे लगातार सघन पूछताछ कर रही है और उसके बयानों की सत्यता की तकनीकी जांच की जा रही है.

अब तक की जांच में ब्लास्ट से कोई सीधा लिंक नहीं
प्रारंभिक पूछताछ और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस का कहना है कि मोमिन का इस खतरनाक ब्लास्ट से फिलहाल कोई भी सीधा संबंध या लिंक जुड़ता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है और हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है.



Source link