Yogi Adityanath Ayodhya Speech | अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले योगी का बड़ा हमला, बोले

Yogi Adityanath Ayodhya Speech | अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले योगी का बड़ा हमला, बोले


Last Updated:

UP Chunav 2027: अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को अयोध्या आने से पहले माफी मांगनी चाहिए. जानें पहले सीएम योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर क्या कहा था और अब क्यों यह बात कही? यूपी चुनाव 2027 पर इसका क्या असर पड़ेगा?

Zoom

CM Yogi Adityanath| Ayodhya Diwali | Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: अखिलेश यादव पर सीएम योगी का बड़ा बयान.

अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में दीपोत्सव के मंच से बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों का अपमान किया, उन्हें अयोध्या आने से पहले रामभक्तों और साधु-संतों से माफी मांगनी चाहिए. योगी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम घोषित किया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में आयोजित दसवें दीपोत्सव समारोह के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अयोध्या के विकास और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का जिक्र करते हुए कहा कि पहले अयोध्या में एयरपोर्ट तक नहीं बन पाया था, लेकिन आज यहां महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने अयोध्या की उपेक्षा की, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों का अपमान करते हुए उन पर लाठियां बरसाईं, अगर वे अब अयोध्या आना चाहते हैं तो उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए. योगी ने कहा कि ऐसे लोगों को रामभक्तों और साधु-संतों से अपने पुराने कृत्यों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए.

यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा-बीजेपी आमने-सामने



Source link