इंदौर में होममेड चॉकलेट का बढ़ा क्रेज, मां-बेटे के स्टार्टअप को देश-विदेश में मिली खास पहचान

इंदौर में होममेड चॉकलेट का बढ़ा क्रेज, मां-बेटे के स्टार्टअप को देश-विदेश में मिली खास पहचान


Last Updated:

होममेड चॉकलेट बनाने वाली रुचि गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने चॉकलेट फिलिंग में बनाई थी, जिसमें पान फिलिंग और कॉफी फिलिंग को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला. इसके बाद उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया. धीरे-धीरे उन्होंने अलग-अलग आउटलेट्स पर चॉकलेट देना शुरू किया. फिर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया। रुचि विशेष तौर पर चॉकलेट बुके बनाती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. सामान्य बुके उपयोग के बाद फेंक दिए जाते हैं

Top Deals Inside

इंदौर में होममेड चॉकलेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. रुचि गुप्ता और उनके बेटे ओजस गुप्ता ने छोटे स्तर पर इस काम की शुरुआत की थी, जो अब देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक जा चुका है].इंदौर में इन दिनों होममेड चॉकलेट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. शहर में रुचि गुप्ता और उनके बेटे ओजस गुप्ता मिलकर होममेड चॉकलेट बनाने का काम कर रहे हैं. शुरुआत में बेहद छोटे स्तर पर शुरू किया गया यह काम अब बड़े स्तर पर फैल चुका है, जिससे तैयार चॉकलेट इंदौर के अलावा दूसरे शहरों, राज्यों और देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में पसंद की जा रही है.

छोटी शुरुआत काबड़ा सफर

होममेड चॉकलेट बनाने वाली रुचि गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने चॉकलेट फिलिंग में बनाई थी, जिसमें पान फिलिंग और कॉफी फिलिंग को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला. इसके बाद उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाने का फैसला किया. धीरे-धीरे उन्होंने अलग-अलग आउटलेट्स पर चॉकलेट देना शुरू किया. फिर अपना खुद का स्टार्टअप शुरू किया। रुचि विशेष तौर पर चॉकलेट बुके बनाती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. सामान्य बुके उपयोग के बाद फेंक दिए जाते हैं, लेकिन लोग चॉकलेट बुके को संभाल कर रखते हैं. उसमें से चॉकलेट खाते हैं। इसके अलावा वे डिजाइनर चॉकलेट भी तैयार करती हैं.

मां और बेटे का योगदान

बीबीए की पढ़ाई कर रहे और चॉकलेट मेकिंग में अपनी मां का हाथ बंटाने वाले ओजस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 9वीं क्लास में अपनी मम्मी के साथ इस काम की शुरुआत की थी. उन्होंने सोचा कि इस काम को आगे बढ़ाना चाहिए, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस काम का विस्तार किया.

लगातार आगे बढ़ रहा स्टार्टअप

वर्तमान में रुचि और ओजस गुप्ता द्वारा बनाई जा रही चॉकलेट्स की बिक्री ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यमों से की जा रही है, जिससे उनका यह स्टार्टअप लगातार आगे बढ़ रहा है.



Source link