बिहार-झारखंड के रेल यात्री ध्यान देंः हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस रद्द, मौर्य, कुंभ और उपासना एक्सप्रेस के बदले मार्ग

बिहार-झारखंड के रेल यात्री ध्यान देंः हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस रद्द, मौर्य, कुंभ और उपासना एक्सप्रेस के बदले मार्ग


Last Updated:

Indian Railways: पूर्व मध्य रेलवे में काम के कारण 25 सितंबर को हटिया-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं, मौर्य, कुंभ और उपासना एक्सप्रेस के रूट में कई दिनों के लिए बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों को सफर से पहले स्थिति जांचने की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

पटना: पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और रद्दीकरण की संशोधित सूचना जारी की है.

हटिया-पटना एक्सप्रेस रद्द
रेलवे द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार 25 सितंबर 2026 को शुरू होने वाली ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी. जिसे पूर्व में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था. इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों का शेड्यूलिंग अपडेट अवश्य जांच लें.

कुंभ और उपासना एक्सप्रेस का बदला मार्ग

हावड़ा और देहरादून के बीच चलने वाली कुंभ और उपासना एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है.

  • 13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (23, 24, 26 और 27 सितंबर 2026)
  • 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (25 सितंबर 2026)
  • 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस (23 और 26 सितंबर 2026)
  • 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस (22, 24 और 25 सितंबर 2026)

ये ट्रेनें अब सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएंगी. पहले इन ट्रेनों को सीतारामपुर-प्रधानखंता-गया होकर चलाने का फैसला लिया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है.

मौर्य एक्सप्रेस के रूट में भी संशोधन
संबलपुर और गोरखपुर के बीच चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस भी नए डायवर्टेड रूट से चलेगी.

  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक)
  • 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस (26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक)

ये ट्रेनें अब जसीडीह-देवघर-दुमका-भागलपुर-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलेंगी. इससे पहले इन्हें जसीडीह-किऊल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया था. रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन निकलने से पहले 139 पर कॉल करके या रेलवे ऐप के जरिए ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें.



Source link